CAA के साथ ही बढ़ी प्रियंका की सक्रियता, UP में सियासी जमीन मजबूत करने में लगी कांग्रेस

Published : Feb 12, 2020, 03:48 PM ISTUpdated : Feb 12, 2020, 03:50 PM IST
CAA के साथ ही बढ़ी प्रियंका की सक्रियता, UP में सियासी जमीन मजबूत करने में लगी कांग्रेस

सार

कांग्रेस महासचिव प्रिंयका गांधी की यूपी में पढ़ी सक्रियता से राजनैतिक जानकार तमाम कयास लगाने लगे हैं। बीते रविवार को ही प्रियंका वाराणसी के दौरे पर थीं, बुधवार को प्रियंका आजमगढ़ पहुंची हैं। राजनैतिक जानकारों के मुताबिक प्रियंका यूपी में कांग्रेस के लिए सियासी जमीन मजबूत करने में लगी हुई हैं। एशियानेट न्यूज हिंदी ने प्रियंका की संक्रियता को लेकर राजनैतिक जानकारों से बात किया । 

लखनऊ(Uttar Pradesh ). कांग्रेस महासचिव प्रिंयका गांधी की यूपी में पढ़ी सक्रियता से राजनैतिक जानकार तमाम कयास लगाने लगे हैं। बीते रविवार को ही प्रियंका वाराणसी के दौरे पर थीं, बुधवार को प्रियंका आजमगढ़ पहुंची हैं। राजनैतिक जानकारों के मुताबिक प्रियंका यूपी में कांग्रेस के लिए सियासी जमीन मजबूत करने में लगी हुई हैं। एशियानेट न्यूज हिंदी ने प्रियंका की संक्रियता को लेकर राजनैतिक जानकारों से बात किया । 

कांग्रेस की खोई सियासी जमीन फिर से तैयार करने में लगी हैं प्रियंका 

वरिष्ठ पत्रकार व राजनैतिक मामलों के जानकार ब्रजेश सिंह के अनुसार प्रियंका गांधी की यूपी में सक्रियता काफी बढ़ी है। इसका एक बड़ा कारण है। कांग्रेस लम्बे समय से यूपी की सत्ता से दूर है। ये बात भी सही है कि यूपी राजनीति के हिसाबे से देश का सबसे बड़ा राज्य है। यहां से देश के राजनीति की दिशा तय होती है। ऐसे में प्रियंका पहले यूपी में अपनी मजबूती बनाना चाहती हैं। 

मूलभूत सुविधाओं का हवाला देकर जनता के बीच पैठ 
वरिष्ठ पत्रकार ब्रजेश सिंह कहते हैं ,प्रियंका गांधी जनता के बीच उनका दुःख दर्द बांटने जरूर जा रही हैं साथ ही साथ वह जनता को मूलभूत सुविधाओं की याद दिलाना भी नहीं भूल रही हैं। यही दिल्ली में अरविन्द केजरीवाल ने किया है। वहां टीम केजरीवाल ने सिर्फ और सिर्फ लोगों से विकास की समीक्षा की है। सभी सरकारों से अपने सरकार में किए गए कार्यों की तुलना की है। ऐसे में जनता ने अपना जनाधार केजरीवाल को देकर उन्हें मुख्यमंत्री बना दिया। हांलाकि यूपी के समीकरण कुछ अलग जरूर हैं। 

रंग ला रही प्रियंका की मेहनत 
वरिष्ठ पत्रकार मनोज त्रिपाठी बताते हैं प्रियंका गांधी की यूपी में लगातार उपस्थिति से काफी असर पड़ रहा है। यूपी में जिस तरह कांग्रेस की सियासी चूलें हिल गई थीं वह प्रियंका की सक्रियता से कहीं ने कहीं सही हो रही है। दूसरी बात कांग्रेस के जो नेता बिलकुल सुस्त से पड़ गए थे ,प्रियंका की सक्रियता देखने के बाद उनमे भी नई ऊर्जा का संचार हुआ है। इसमें कोई शक नहीं कि प्रियंका की सक्रियता से यूपी में कांग्रेस के लिए बदलाव जरुर सम्भव है ,जो दिखना भी शुरू हो गया है। 
 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

योगी सरकार का ग्रामीण रोजगार मॉडल, 94 इकाइयों से 2,586 को रोजगार
जिस घर में बसती थी गृहस्थी, वहीं हुआ कत्ल… फिरोजाबाद की रूह कंपा देने वाली कहानी