अलीगढ़ में CAA के खिलाफ प्रदर्शन जारी, सड़क पर उतरे 10 हजार प्रदर्शनकारी-शहर मुफ्ती ने की शांति की अपील

Published : Dec 17, 2019, 05:56 PM ISTUpdated : Dec 17, 2019, 05:59 PM IST
अलीगढ़ में CAA के खिलाफ प्रदर्शन जारी, सड़क पर उतरे 10 हजार प्रदर्शनकारी-शहर मुफ्ती ने की शांति की अपील

सार

यूपी के अलीगढ़ में नागरिकता कानून का विरोध शांत होने का नाम नहीं ले रहा। मंगलवार को सिविल लाइंस इलाके के जमालपुर में करीब 10 हजार लोगों ने प्रदर्शन किया। सभी ने मोदी सरकार से कानून वापस लेने की मांग की।

अलीगढ़ (Uttar Pradesh). यूपी के अलीगढ़ में नागरिकता कानून का विरोध शांत होने का नाम नहीं ले रहा। मंगलवार को सिविल लाइंस इलाके के जमालपुर में करीब 10 हजार लोगों ने प्रदर्शन किया। सभी ने मोदी सरकार से कानून वापस लेने की मांग की। वहीं, इतनी बड़ी भीड़ देखते हुए डीएम चंद्रभूषण सिंह ने शहर मुफ्ती खालिद हमीद को बुलाकर शांति की अपील कराई। इसके बाद लोग ज्ञापन सौंपकर वापस चले गए। हालांकि, प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा- जब तक कानून वापस नहीं होता, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा। 

खालिद हमीद ने की ये अपील
शहर मुफ्ती खालिद हमीद ने प्रदर्शनकारियों से अपील करते हुए कहा- आप सभी अपने अपने घरों को चले जाएं। रोड पर प्रदर्शन न करें। इससे हम शहरियों व प्रशासन का काम बाधित होता है। 

गिरफ्तार 26 एएमयू छात्र रिहा
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में रविवार शाम छात्रों ने नागरिकता कानून के विरोध में प्रदर्शन किया था। पुलिस के रोकने पर भीड़ उग्र हो गई। छात्रों ने पुलिस पर पथराव किया। इसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए उपद्रवियों को खदेड़ा। पुलिस ने 26 नामजद व 1300 अज्ञात पर केस दर्ज किया है। 26 नामजद छात्रों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। लेकिन इसके बाद प्रदर्शन शुरू हो गए, जिसके बाद सभी 26 छात्रों को रिहा कर दिया गया। वहीं, एएमयू छात्राओं का कहना है- प्रदर्शन के बाद चार छात्र लापता हैं। उनकी कोई जानकारी नहीं मिल रही है। पुलिस प्रशासन ने उन्हें तलाशकर वापस लाए और दर्ज मुकदमों को वापस लिया जाए।  

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

स्टार्टअप इंडिया की नई धड़कन बना उत्तर प्रदेश, जानिए क्या है CM योगी का मूल मंत्र
UP: नशे में धुत दूल्हा… दुल्हन बोली - गरीब से कर लूंगी शादी, इससे नहीं, सिखाया सबक