राहुल गांधी ने अमेठी के लोगों के लिए भेजा सेनिटाइजर और मास्क, पहले भेजा था गेहूं और चावल

Published : Apr 05, 2020, 06:12 PM IST
राहुल गांधी ने अमेठी के लोगों के लिए भेजा सेनिटाइजर और मास्क, पहले भेजा था गेहूं और चावल

सार

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने बताया कि पिछले दिनों राहुल गांधी ने अमेठी के जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए एक ट्रक गेहूं और एक ट्रक चावल भेजा था। इसके बाद अब राहुल गांधी ने 12 हजार सेनिटाइजर, 20 हजार मास्क और 10 हजार साबुन भेजा है।

अमेठी (Uttar Pradesh)। कोरोना वायरस के नियंत्रण के लिए लागू लाक डाउन में हर कोई गरीबों की मदद के लिए आगे आ रहा है। गेहूं और चावल भेजने के बाद अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज अमेठी में कोरोना से बचाने के लिए सेनिटाइजर, मास्क और साबुन का वितरण शुरू कराया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने कहा कि राहुल गांधी ने 12 हजार सेनिटाइजर, 20 हजार मास्क और 10 हजार साबुन का वितरण जिला कांग्रेस कमेटी के माध्यम शुरू करा दिया है।

पहले ट्रक से गेहूं-चावल भेजे थे राहुल
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने बताया कि पिछले दिनों राहुल गांधी ने अमेठी के जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए एक ट्रक गेहूं और एक ट्रक चावल भेजा था। इसके बाद अब राहुल गांधी ने 12 हजार सेनिटाइजर, 20 हजार मास्क और 10 हजार साबुन भेजा है।

इनके लिए भेजा सामान
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने मीडिया को बताया कि राहुल गांधी ने कोरोना वायरस महामारी से लड़ने वाले योद्धाओं तक उपरोक्त सामग्री पहुंचाने की जिम्मेदारी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सौंपी है। उन्होंने बताया कि महामारी से लड़ने वाले योद्धाओं में बैंक के कर्मचारी/ अधिकारी, पुलिस, पत्रकार, पंचायत प्रतिनिधियों, कोटेदारों एवं अन्य शामिल हैं, जो इस आपातकाल में आम जनता की सेवा में लगे हैं।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 24 July 2026: दिल्ली से मुंबई तक बारिश, इन 7 राज्यों में कहीं गरजेंगे बादल तो कहीं तूफान का अलर्ट
3 दुल्हन, 1 दूल्हा... अमरोहा में तीन बहनों ने एक लड़के से की शादी, बोलीं-मर जाएंगे..लेकिन साथ रहेंगे