यूपी के कई जिलों में जानलेवा साबित हो रही बारिश, अब तक 11 लोगों की हुई मौत

Published : Oct 11, 2022, 09:30 AM IST
यूपी के कई जिलों में जानलेवा साबित हो रही बारिश, अब तक 11 लोगों की हुई मौत

सार

यूपी के कई जनपदों में लगातार हो रही बारिश जानलेवा साबित हो रही है। इस बीच कई जगहों पर ट्रेनों को भी निरस्त कर दिया गया है। बारिश के चलते जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त है। 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बारिश आफत बनकर सामने आई है। इससे जान-माल को काफी नुकसान हो रहा है। सोमवार को कई जिलों में मकान और बिजली गिरने से 11 लोगों की मौत हो हो गई। इस बीच कई लोग घायल भी हो गए। इसके अलावा फसलों और सब्जियों को काफी नुकसान हुआ है। नुकसान की कड़ी में पीलीभीत के देवहा नदी का पुल धंसने से अमरिया तहसील से संपर्क भी कट गया। इस बीच गोरखपुर में आनंदनगर-गोंडा रूट पर गैंजहवा-कौआपुर स्टेशनों के बीच में नदी का जलस्तर बढ़ने से 3 ट्रेनों को भी निरस्त कर दिया गया।

अलग-अलग जनपदों में दिखा बारिश का कहर 
झांसी के रक्सा और मऊरानीपुर क्षेत्र में बिजली गिरने के चलते 6 लोगों की जान चली गई, वहीं 5 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। कानपुर में ढाबे का छज्जा गिरने के चलते मालिक की मौत हो गई। जबकि मैनपुरी में दीवार गिरने से दो लोगों की जान चली गई। बिजनौर में भी 12 मकानों की छत गिर गई और गजरौला में एक व्यक्ति की मौत हो गई व 5 लोग घायल हो गए। अमरोहा में एक महिला की मलबे में दबने से मौत हो गई। मैनपुरी के किसनी और कासगंज के ढोलना व गंजडुंडवारा में अपनी फसल को बर्बाद देखकर तीन किसानों की मौत हो गई। ग्रामीणों की ओर से बताया गया कि इन किसानों की मौत हार्ट अटैक से हुई है। वहीं एटा के अवागढ़ में खेत में सर्प दंश से किसानने दम तोड़ दिया। जबकि मथुरा में बारिश से तबाह किसानों ने प्रदर्शन किया। 

लोगों को करना पड़ रहा परेशानी का सामना 
आपको बता दें कि बारिश के चलते लोगों को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई दिनों से हो रही बारिश के चलते जनजीवन भी पूरी तरह से प्रभावित है। लोगों को घरों में ही कैद होकर रहना पड़ रहा है। बारिश के चलते एक ओर जहां फसलों को नुकसान हो रहा है तो वहीं दूसरी ओर उद्योग धंधे भी इससे प्रभावित नजर आ रहे हैं। इस बीच कई जगहों पर हो रहे हादसों से जन हानि भी सामने आई है। 

यूपी में भी शुरू हुआ 'सिर तन से जुदा' करने की धमकियों का दौर, BJP नेता को पत्र लिखकर बोली ऐसी बात

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Budget 2026: AI प्रशिक्षण, डेटा सेंटर, रोबोटिक्स मिशन और महिला उद्यमिता पर योगी सरकार का बड़ा फोकस
UP Gramodyog Yojana: ग्रामीण युवाओं के लिए 800 नई इकाइयां, 16 हजार रोजगार और 10 करोड़ सहायता