रामपुर की मीट फैक्ट्री गैस लीक होने से हुआ बड़ा हादसा, 2 मजदूरों की मौत और 2 घायल, लुलु ग्रुप की है कंपनी

यूपी के रामपुर में स्थित लुलु ग्रुप की मीट फैक्ट्री की गैस प्लांट में काम कर रहे दो कर्मचारियों की गैस लीकेज होने से मौत हो गई है। वहीं दो अन्य कर्मचारियों की हालत गंभीर है। फैक्ट्री में ईपीपी प्लांट में काम करने के दौरान गैस लीक होने लगी थी।

Asianet News Hindi | Published : Dec 8, 2022 9:11 AM IST

रामपुर: उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बता दें कि लुलु ग्रुप की मीट फैक्ट्री में बड़ा हादसा हो गया। थाना सिविल लाइन क्षेत्र में स्थित मीट फैक्ट्री में गैस प्लांट में काम कर रहे दो कर्मचारियों की गैस लीकेज होने से मौत हो गई है। वहीं 2 अन्य कर्मचारियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिसके बाद उन कर्मचारियों को आनन-फानन में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उनका इलाज किया जा रहा है। बता दें कि रामपुर में लुलु ग्रुप ऑफ कंपनीज कि फेयर एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड नाम की फैक्ट्री है। 

फैक्ट्री में होता है पशुओं का कटान
यहां पर थाना सिविल लाइंस के पहाड़ी गांव में स्तिथ फैक्ट्री में पशुओं का कटान होता है। वहीं गुरुवार को फैक्ट्री में  ईपीपी प्लांट में काम करने के दौरान गैस लीकेज हो गयी। गैस लीकेज होने पर फैक्ट्री में काम कर रहे 4 कर्मचारी बेहोश हो गए। वहीं एक कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य तीन कर्मचारियों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। वहीं तीनों कर्मचारियों की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें ड़ोसी जनपद जिला मुरादाबाद को रेफर कर दिया गया। वहीं मुरादाबाद के कॉसमॉस हॉस्पिटल में इलाज के दौरान दूसरे कर्मचारी की भी मौत हो गई।

दो कर्मचारियों की गैस लीक होने से हुई मौत
बता दें कि मृतक कर्मचारी की पहचान थाना गंज के फयाज गार्डन में रहने वाले फाजिल मियां पुत्र जाकिर मियां के तौर पर हुई है। वहीं दूसरा कर्मचारी असम का रहने वाला बताया जा रहा है। इसके अलावा अन्य दो कर्मचारी थानागंज और थाना कोतवाली के रहने वाले हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ईपीपी प्लांट में वेस्ट मटीरियल को ट्रीट करके ठीक किया जाता है और मशीन पानी खींचती है। इसी प्रक्रिया को करने के दौरान गैस लीक होने लगी। जिससे यह हादसा हो गया है। 

मैनपुरी और रामपुर उपचुनाव में दांव पर शिवपाल और आजम खां की साख, हार पर बहुत कुछ खोने का है डर

Share this article
click me!