4 केंद्रीय मंत्रियों के हवाले 14 सीटों पर कमल खिलाने की जिम्मेदारी, रायबरेली और मैनपुरी पर है भाजपा की नजर

Published : Jun 30, 2022, 06:04 PM IST
4 केंद्रीय मंत्रियों के हवाले 14 सीटों पर कमल खिलाने की जिम्मेदारी, रायबरेली और मैनपुरी पर है भाजपा की नजर

सार

2024 के लोकसभा चुनावों पर सभी की निगाहे लगी हुई है। इस बीच बीजेपी के द्वारा रायबरेली और मैनपुरी सीट पर जीत दर्ज करने को लेकर तैयारी जारी है। इसी के साथ 14 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज कराने की जिम्मेदारी 4 केंद्रीय मंत्रियों पर है। 

लखनऊ: लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी का दुर्ग रहे आजमगढ़ और रामपुर को ढहाने के बाद भाजपा की नजर रायबरेली और मैनपुरी पर गड़ गई है। पार्टी की ओऱ से 2024 चुनाव के मद्देनजर इन सीटों के अलावा 12 अन्य लोकसभा सीटों पर भी जीत दर्ज करने को लेकर रणनीति बनाई जा रही है। भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर भी इसको लेकर बैठकों का दौर जारी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चार केंद्रीय मंत्रियों के कंधों पर 14 सीटों पर जीत दर्ज कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।  इन चार मंत्रियों में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार जितेंद्र सिंह और राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी का नाम शामिल है। 

2014 में भी जीती थी 12 सीटें
बीते दिनों हुई बैठक में जिला प्रभारी, जिला संयोजक और विधानसभा क्षेत्र संयोजकों की बैठक हुई। इस बैठक में राज्यसभा सांसद नरेश बंसल की ओर से कहा गया कि मुरादाबाद, संभल व मैनपुरी पर समाजवादी पार्टी, बिजनौर, अमरोहा, अंबेडकरनगर, गाजीपुर, घोसी, जौनपुर, लालगंज, नगीना, सहारनपुर और श्रावस्ती सीट पर बसपा का कब्जा है। इसी के साथ रायबरेली पर कांग्रेस का कब्जा है। बैठक में कहा गया कि इन सीटों पर मेहनत कर 2024 में फिर से कमल खिलाया जा सकता है। पूर्व में भी मैनपुरी और रायबरेली को छोड़कर अन्य 12 सीटों को 2014 में भाजपा ने जीता था। जिसके बाद अब 2024 में लक्ष्य बनाया जा रहा है कि इन सीटों पर विजय पताका फहराई जाए। 

मैनपुरी और रायबरेली पर है खास नजर

मैनपुरी व रायबरेली सीट पर अभी तक चुनाव में भाजपा नहीं जीत सकी है। जिसके लिहाज से इन सीटों पर कड़ी मेहनत करनी होगी। प्रदेश महामंत्री सुनील बंसल की ओर से इन सभी 14 सीटों पर अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में संयोजक नियुक्त किए गए हैं। इन सभी पर बूथवार समीक्षा की जा रही है। इसी के साथ मिशन 2024 को लेकर जीत की योजनाएं भी बनाई जा रही हैं। पार्टी प्रबुद्ध और प्रभावशाली लोगों को भी पार्टी से जोड़ने की दिशा में काम कर रही है। 

संघ भी जुटेगा 2024 की तैयारियों में 
लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी को जीत दिलाने के लिए राष्ट्रीय स्वंय सेवक भी पूरी ताकत के साथ जुटेंगे। बीते दिनों लखनऊ के निराला नगर में हुई बैठक में भी इसको लेकर विचार विमर्श किया गया। इसी के साथ शताब्दी वर्ष 2024-25 में तहसील मुख्यालय स्तर पर प्रचारक भेजने और ग्राम पंचायत स्तर पर संघ की शाखाओं को शुरू करने को लेकर भी योजना पर चर्चा हुई। 

योगी सरकार ने फिर बढ़ाई 3 माह के लिए फ्री राशन योजना की अवधि, 15 करोड़ लोगों को होगा फायदा

यूपी सरकार जल्द 'परिवार कार्ड' करेगी जारी, सरकारी नौकरी समेत इन चीजों में मिलेगा फायदा

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

उत्तर प्रदेश बना ग्लोबल निवेशकों की पहली पसंद, योगी सरकार की नीतियों से बढ़ा अंतरराष्ट्रीय भरोसा
ग्रामीण आजीविका मिशन: मीरजापुर की सुशीला देवी बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल