सहारनपुर चुनाव रिजल्ट 2022 : पांच सीटों पर खिला कमल, सपा के खाते में आईं दो सीटें

उत्‍तर प्रदेश व‍िधानसभा चुनाव 2022 में 403 व‍िधानसभा सीट के ल‍िए पहले चरण का मतदान 10 फरवरी, दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, पांचवां चरण 27 फरवरी, छठा चरण 3 मार्च और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को हुआ था। यानी कुल 7 चरणों में यूपी में चुनाव हुआ था।

Anand Pandey | Published : Mar 9, 2022 4:08 PM IST / Updated: Mar 10 2022, 09:29 PM IST

लखनऊ।  उत्तर प्रदेश के सहारनपुर (SAHARANPUR) जिले में 7 विधानसभा सीटें हैं। ये हें- बेहट (BEHAT), देवबंद (DEOBAND),गंगोह(GANGOH),नकुड़ (NAKUR), रामपुर मनिहारान (RAMPUR MANIHARAN),सहारनपुर(SAHARANPUR) और सहारनपुर नगर(SAHARANPUR NAGAR)। यहां पहले चरण में 10 फरवरी को वोटिंग हुई थी। इन सभी सीटों पर इस बार 71.01 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। उत्‍तर प्रदेश व‍िधानसभा चुनाव 2022 में 403 व‍िधानसभा सीट के ल‍िए पहले चरण का मतदान 10 फरवरी, दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, पांचवां चरण 27 फरवरी, छठा चरण 3 मार्च और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को हुआ था। यानी कुल 7 चरणों में यूपी में चुनाव हुआ था।   

Saharanpur Election Results 2022 :  यहां से सपा उम्मीदवार आशू मलिक की जीत हुई है। जिले की इस सीट पर बीजेपी ने जगपाल सिंह को टिकट दिया। वहीं सपा की तरफ से आशू मलिक, बसपा की तरफ से अजब सिंह और कांग्रेस की तरफ से संदीप कुमार मैदान में हैं। इस विधानसभा सीट पर 73.19 प्रतिशत मतदान हुआ था। 2017 में यहां 36.93 प्रतिशत वोट पड़े थे। तब कांग्रेस के मसूद अख्तर ने बसपाके जगपाल सिंह को 12324 वोटों के मार्जिन से हराया था। इस सीट पर दलितों और मुस्लिमों की भूमिका निर्णायक रहती है।

 Behat Election Results 2022: यहां से सपा उम्मीदवार की जीत। बीजेपी ने इस सीट से नरेश सैनी को उतारा है, जबकि सपा ने उमर अली खान और कांग्रेस ने पूनम कंबोज को टिकट दिया है। बसपा की तरफ से रैस मलिक मैदान में हैं। इस विधानसभा सीट पर 74.96 प्रतिशत मतदान हुआ था। 2017 में यहां कुल 38.42 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। तब कांग्रेस के नरेश सैनी ने भाजपा के महावीर सिंह राणा को 25586 वोटों के मार्जिन से हराया था। इस सीट पर तीन लाख 72 हजार 79 वोटर थे। इनमें भी डेढ़ लाख मुस्लिम थे।

 Deoband Election Results 2022 LIVE:  बीजेपी के ब्रजेश ने जीत दर्ज की। उनके सामने बसपा के चौधरी राजेन्द्र सिंह, सपा के कार्तिकेय राना और कांग्रेस के राहत खलील चुनावी मैदान में हैं। देवबंद विधानसभा सीट पर 67.72 प्रतिशत मत पड़े थे। वहीं, 2017 में देवबंद में कुल 43.64 प्रतिशत वोट पड़े थे। तब भाजपा के ब्रजेश ने बसपा के माजिद अली को 29400 वोटों के मार्जिन से हराया था। इस सीट पर 348070 वोटर थे, जिनमें 35 हजार राजपूत थे।

 Gangoh Election Results 2022 : गंगोह विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार कीरथ सिंह जीते। इस सीट से समाजवादी पार्टी ने इंदर सैन को टिकट दिया है। बीजेपी की तरफ से कीरत सिंह चुनावी मैदान में है। जबकि कांग्रेस ने अशोक कुमार सैनी और बसपा ने नोमान मसूद को भरोसा दिखाया है। इस विधानसभा सीट पर 71.25 प्रतिशत मतदान हुआ था। 2019 में यहां उपचुनाव हुआ था। इसमें कुल 30.41 प्रतिशत वोट पड़े थे। तब भाजपा के कीरत सिंह ने कांग्रेस के नोमान मसूद को 5419 वोटों के मार्जिन से हराया था। इस सीट पर मुस्लिम और गुर्जर वोटर निर्णायक भूमिका में रहते हैं।

Nakur Election Results 2022:  सहारनपुर की नकुर सीट से बीजेपी के मुकेश चौधरी जीते। उनके सामने सपा के डॉ. धरम सिंह सैनी, कांग्रेस के रनधीर सिंह जबकि बसपा के साहिल खान चुनाव लड़ रहे हैं। इस विधानसभा सीट पर यहां  75.90 प्रतिशत  मतदान हुआ था। 2017 में यहां कुल 36.93 प्रतिशत वोट पड़े थे। तब भाजपा के डॉ. धरम सिंह सैनी ने कांग्रेस के इमरान मसूद को 4057 वोटों के मार्जिन से हराया था। इस सीट पर  इस सीट पर 354943 वोटर थे।

Rampur Maniharan Election Results 2022: बीजेपी ने देवेन्द्र कुमार ने जीत दर्ज की। बसपा ने रवीन्द्र कुमार और कांग्रेस ने ओमपाल को टिकट दिया है। इस विधानसभा सीट पर 69.46 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया था। इस सुरक्षित सीट पर 2017 में कुल 34.94 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। तब भाजपा के देवेंद्र कुमार निम ने बसपा के रवींद्र कुमार मोल्हू को 595 वोटों के मार्जिन से हराया था। इस सीट पर तीन लाख 23 हजार 68 वोटर थे। इनमें एक लाख 51 हजार 280 महिला एवं एक लाख 71 हजार 780 पुरुष मतदाता थे।

Saharanpur Nagar Election Results 2022:  यहांं से भाजपा ने दर्ज की जीत। सपा ने संजय गर्ग को इस सीट पर उतारा है। बीजेपी ने राजीव गुंभेर, बसपा ने मनीष और कांग्रेस ने सुखविंदर कौर को टिकट दिया है। इस विधानसभा सीट पर 64.62 प्रतिशत ही मतदान हुआ था। 2017 में यहां कुल 46.68 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। तब सपा के संजय गर्ग ने भाजपा के राजीव गुंबेर को 4636 वोटों के मार्जिन से हराया था। इस सीट पर सबसे अधिक 443376 वोटर थे, जिनमें 1.55 लाख मुस्लिम, 85 हजार पंजाबी और 60 हजार वैश्य थे।

राज्य में वोटरों की संख्या
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव(UP Election 2022) में पिछली बार 14,71,43,298 वोटर थे, जो इस बार बढ़कर 15,02,84005 हो गए थे। इनमें से 24,03,296 80 वर्ष से अधिक आयु के थे। पुरुष मतदाता 8,04,52,736 थे,  जबकि महिलाओं की संख्या 6,98,22,416 थी। प्रदेश में कुल 8853 थर्ड जेंडर के वोटर थे।

OBC सबसे अधिक
उत्तर प्रदेश में पिछड़ा वर्ग यानी OBC वोटर सबसे अधिक हैं। इनकी संख्या 52 प्रतिशत है। इनमें भी यादव जाति सबसे ज्यादा 11% है। 2007 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को 72 फीसदी यादवों के वोट मिले थे। लेकिन 2012 के चुनाव में यह 63 फीसदी रह गए थे। 2017 के विधानसभा चुनाव में 66 फीसदी वोट मिले। 2014 के लोकसभा चुनाव में केवल 53 फ़ीसदी वोट मिले। 

Share this article
click me!