
लखनऊ: समाजवादी पार्टी और आरएलडी गठबंधन ने 2 और सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। इसके बाद अभी तक सपा और आरएलडी गठबंधन की ओर से कुल 40 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान हो चुका है। बुधवार 19 जनवरी 2022 को जारी की गयी लिस्ट के अनुसार मुजफ्फरनगर से सौरभ और छपरौली से प्रो. अजय कुमार को सपा आरएलडी गठबंधन ने प्रत्याशी बनाया है।
गौरतलब है कि सपा-आरएलडी गठबंधन की ओर से 14 विधानसभा मुजफ्फरनगर से सौरभ को प्रत्याशी बनाया गया है। जबकि 50 छपरौली विधानसभा से प्रो. अजय कुमार के नाम का ऐलान गठबंधन की ओर से किया गया है। सपा आरएलडी गठबंधन के अभी तक 40 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान हो चुका है। इसमें 30 आरएलडी और 10 समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी हैं।
आपको बता दें कि चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश के सात चरणों में मतदान की घोषणा कर दी है। इसकी शुरुआत 10 फरवरी से होगी। मतगणना 10 मार्च को होगी। यूपी में 10 फरवरी, 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को मतदान होगा।
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।