
संभल: जनपद के असमोली थाना अंतर्गत क्षेत्र के गांव सदीरनपुर में ईद उल फितर की नमाज के बाद फायरिंग हुई। यह फारिंग रंजिशन की गई औऱ इसी के साथ पथराव भी हुआ। फायरिंग में चार लोग घायल हो गए। जबकि इसमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची हुई है।
आपको बता दें कि असमोली थाना अंतर्गत क्षेत्र के गांव सदीरनपुर निवासी फिरोज पुत्र असरार के पैसे गांव के ही व्यक्ति पर उधारी है। इसको लेकर फिरोज ने काफी दिन पहले तकादा किया था। हालांकि इस बारे में जब गांव के पूर्व प्रधान के प्रतिनिधि को चला तो उन्होंने पैसे वापस करने से इंकार कर दिया।
त्योहार की खुशी के बीच फायरिंग से दहशत
मंगलवार को जब सभी लोग ईद-उत-फितर की नमाज के बाद गांव में खुशी मना रहे थे तब यह वारदात सामने आई। फिरोज ने घर में घुसकर फायरिंग और पथराव किया। इसमें 33 वर्षी फिरोज, 32 वर्षीय गुलाम मुर्तजा, 14 वर्षीय साहिल, 10 वर्षीय मुजीब घायल हो गए। घटना में मुजीब की कनपटी और गुलाम मुर्तजा के दाएं कंधे पर गोली लगी। वहीं फिरोज और साहिल के सिर पर छर्रे लगे हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
घायल लोग वर्तमान प्रधान के पक्ष के
हालांकि हालत को देखते हुए घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। ग्रामीणों के अनुसार घायल लोग वर्तमान में ग्राम प्रधान हैं। वहीं घायल प्रधान साहिल का मामा बताया जा रहा है। इस फायरिंग का आरोप पूर्व प्रधान के पक्ष पर लगा है। वहीं इस घटना को लेकर असमोली थाने के इंस्पेक्टर विद्युत गोयल का कहना है कि फायरिंग को लेकर जानकारी को जुटाया जा रहा है। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
मुजफ्फरनगर में चाकुओं से गोदकर युवक की हत्या, स्वजनों की मांग- आरोपितों के घर पर चले बुलडोजर
सनकी ने ताऊ के परिवार पर आधी रात को चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, बुजुर्ग की हुई मौत और 4 लोग घायल
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।