टीचर को देखकर ट्यूशन पढ़ने पहुंचे बच्चों की निकली चीखें

Published : Aug 13, 2019, 11:02 AM IST
टीचर को देखकर ट्यूशन पढ़ने पहुंचे बच्चों की निकली चीखें

सार

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में 32 साल की एक टीचर के सनसनीखेज मर्डर का मामला सामने आया है। मृतका की एक  9 साल की दिव्यांग बेटी है, जो नाना-नानी के संग रहती है। 

वाराणसी. यहां लंका थाने इलाके के नरोत्तमपुर में 32 साल की एक टीचर के मर्डर का सनसनीखे मामला सामने आया है। मृतका एक प्राइवेट स्कूल में टीचर थी। वो घर पर ट्यूशन भी पढ़ाती थी। जब बच्चे ट्यूशन पढ़ने पहुंचे, तो टीचर की लाश देखकर बुरी तरह घबराकर चीख पड़े। जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो देखा कि कमरे में जगह-जगह खून फैला हुआ था। मृतका के सिर, आंख और शरीर के बाकी हिस्सों में भी चोटों के निशान थे। घटना सोमवार की है। महिला का अपने पति से विवाद चल रहा था। आशंका है कि पति ने ही इस हत्या को अंजाम दिया। फिलहाल, पति गायब है।

9 साल की दिव्यांग बेटी है
सीओ अनिल कुमार ने बताया कि निवेदिता सिंह का पति शैलेंद्र सिंह से पिछले 2 वर्षों विवाद चला आ रहा था। पति और पूरा परिवार उसे छोड़कर चला गया था। उसकी एक 9 साल की दिव्यांग बेटी खुशबू हैं, जो अपने नाना-नानी के घर रहती है। निवेदिता अपने ससुराल के घर में में अकेले ही रहती थी। पति अकसर वहां आकर उसे धमकाता था। निवेदिता ने लंका थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। रविवार को भी पड़ोसियों ने उसे यहां देखा था। मृतका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने पति, सास-ससुर सहित 8 लोगों के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कराया है।

मरते दम तक संघर्ष
सोमवार दोपहर करीब 2 बजे बच्चे ट्यूशन पढ़ने निवेदिता के घर पहुंचे थे। दरवाजा अंदर से बंद था। बहुत देर तक जब दरवाजा नहीं खुला, तो पड़ोसी इकट्ठा हो गए। निवेदिता के पिता सुबोध सिंह को इसकी जानकारी दी गई। किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए उन्होंने पुलिस को सूचित करते हुए घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा, तो शॉक्ड रह गई। बच्चे तो लाश और खून को देखकर चीख पड़े। निवेदिता की रक्तरंजित लाश बिस्तर पर औंधे मुंह पड़ी थी। पुलिस का अनुमान है कि निवेदिता ने आखिरी दम तक खुद को बचाने की कोशिश की। उसके सिर, हाथ और पैर पर किसी धारदार हथियार से वार करने के निशान थे। तकिया खून से सना पड़ा मिला। कमरे में  जगह-जगह निवेदिता के बाल पड़े हुए थे। वो यह दर्शा रहे थे कि हत्यारे ने निवेदिता के बाल पकड़कर खींचा था। दीवार पर खून  निशान देखकर अंदाजा लगाया गया कि निवेदिता का सिर दीवार पर पटका गया होगा। वहां एक पैडस्टल फैन मिला। उस पर खून लगा हुआ था। शायद उससे भी मृतका पर प्रहार किया गया था।


 
म्यूजिक सिस्टम ऑन मिला
पुलिस ने पाया कि कमरे में म्यूजिक सिस्टम बज रहा था। शायद हत्यारे ने म्यूजिक सिस्टम तेज कर दिया था, ताकि बाहर कोई आवाज न पहुंचे। हत्यारा छत के रास्ते अंदर दाखिल हुआ था। पुलिस को कमरे से निवेदिता का मोबाइल मिला। हालांकि उसकी कॉल डिटेल डिलीट कर दी गई।

10 साल पहले हुई थी शादी
निवेदिता की शादी 10 साल पहले शैलेंद्र सिंह के संग हुई थी। हालांकि 2 साल बाद ही विवाद के बाद शैलेंद्र निवेदिता के सारे गहने लेकर भाग गया था। निवेदिता ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। निवेदिता का आरोप था कि शैलेंद्र के भिलाई की किसी महिला के संग अवैध संबंध है। निवेदता ने 2 साल पहले लंका थाने में घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया था। पति से अलग होने के बाद निवेदिता एक स्कूल में पढ़ाने लगी। लिहाजा उसने अपनी दिव्यांग बेटी को नाना-नानी के पास छोड़ दिया था।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP की 18 जिला अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी, लखनऊ से अलीगढ़ तक अलर्ट
CM Yogi Janta Darshan Update: लखनऊ जनता दर्शन में योगी आदित्यनाथ ने सुनी समस्याएं, उद्यमियों व शिक्षा मुद्दों पर दिए निर्देश