
शामली: उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में एक महिला ने अपने पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। महिला का आरोप है कि उसके ससुराल वाले और पति उसे आए दिन दहेज की मांग के चलते उसके साथ मारपीट करते हैं। जिससे परेशान होकर महिला पुलिस के पास अपनी शिकायत लेकर पहुंची है। दहेज की मांग के साथ-साथ पीड़िता ने अपने पति पर मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न का भी आरोप लगाया है। यह घटना शामली जनपद के गांव भैंसानी इस्लामपुर की है।
दहेज के लिए करते थे परेशान
थानाभवन क्षेत्र के गांव भैंसानी इस्लामपुर निवासी महिला ने सीओ श्रेष्ठा ठाकुर को लिखित तौर पर शिकायत दी है। महिला का आरोप है कि ढाई वर्ष पहले उसका निकाह बुंटा निवासी युवक के साथ हुआ था। शादी के कुछ दिन बाद से ही उसका पति और ससुरालीजन मायके से और दहेज लाने की मांग करते थे। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वाले महिला को प्रताड़ित किया करते थे। जब वह उनकी बात का विरोध करती थी तो वह लोग उसे शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना देते थे। युवती ने आरोप लगाते हुए कहा कि आए दिन वह हिंसा का शिकार होती थी।
पुलिस से शिकायत करने पर घर से निकाला
बीते 17 अगस्त को एक बार फिर दहेज के मामले को लेकर रात 10 बजे ससुरालीजन और उसके पति ने उसके साथ मारपीट करनी शुरूकर दी। जिससे परेशान होकर महिला ने डायल 112 पर पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत करवा दिया। महिला ने बताया कि पुलिस के लौटने के बाद आरोपी पति ने उसे तीन तलाक देकर रात में ही घर से निकाल दिया। जिसके बाद पीड़ित महिला ने अपनी शिकायत थाने में दर्ज करवाई है। इस मामले पर जानकारी देते हुए सीओ श्रेष्ठा ठाकुर ने बताया कि गढ़ीपुख्ता थाना पुलिस को मुकदमा पंजीकृत कर जांच के आदेश दिए गए हैं। मामले की जांच कर उचित कार्यवाही की जाएगी।
शामली में प्रेमी युगल ने इस तरह से खत्म कर दी अपनी जीवनलीला, दोनों अलग समुदाय से रखते थे ताल्लुक
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।