श्रावस्ती इलेक्शन रिजल्ट 2022: जानें जिले की सभी 2 विधानसभा सीटों पर कौन हारा और कौन जीता

Published : Mar 10, 2022, 09:09 AM ISTUpdated : Mar 11, 2022, 01:12 PM IST
श्रावस्ती इलेक्शन रिजल्ट 2022: जानें जिले की सभी 2 विधानसभा सीटों पर कौन हारा और कौन जीता

सार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे गुरुवार, 10 मार्च को जारी हो गए। श्रावस्ती के भिनगा सीट से समाजवादी पार्टी प्रत्याशी इंद्राणी देवी ने जीत दर्ज की है। श्रावस्ती सीट से भाजपा प्रत्याशी राम फेरन ने जीत हासिल की है। 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आज गुरुवार 10 मार्च को जारी हो गया है। यहाँ श्रावस्ती जिले की दो विधान सभा सीटों में से एक  सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज की है जिसमें श्रावस्ती सीट से भाजपा प्रत्याशी राम फेरन ने जीत दर्ज की है। भिनगा सीट से समाजवादी पार्टी प्रत्याशी इंद्राणी देवी ने जीत दर्ज की है। उत्तर प्रदेश का श्रावस्ती तीर्थनगरी के रूप में जाना जाता है। यहां सिर्फ दो विधानसभा सीटें हैं।। श्रावस्ती( SHRAWASTI) और भिनगा(BHINGA)। यह नगरी भगवान बुद्ध से जुड़ी है। यहां पिछले चुनाव में  भाजपा और सपा के बीच जबर्दस्त टक्कर देखी गई थी। उत्‍तर प्रदेश व‍िधानसभा चुनाव 2022 में 403 व‍िधानसभा सीट के ल‍िए पहले चरण का मतदान 10 फरवरी, दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, पांचवां चरण 27 फरवरी, छठा चरण 3 मार्च और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को हुआ था। यानी कुल 7 चरणों में यूपी में चुनाव हुआ था।

Shrawasti Election Results 2022 Live:श्रावस्ती सीट से भाजपा प्रत्याशी राम फेरन ने जीत हासिल की है।  2017 में श्रावस्ती में कुल 32.86 प्रतिशत वोट पड़े थे। तब भारतीय जनता पार्टी के राम फेरान ने समाजवादी पार्टी के मोहम्मद रिजवान को 445 वोटों के मार्जिन से हराया था। यहां दलित वोटर सबसे अधिक हैं। इसके बाद मुस्लिम मतदाता आते हैं। यानी दलित ही जीत-हार तय करते हैं। 2008 के परिसीमन के बाद यहां 2012-2017 के बाद यह तीसरा विधानसभा चुनाव था। यहां वर्ष 2017 में तीन लाख 80 हजार 642 मतदाता थे। 2022 में बढ़कर जो चार लाख 15 हजार 483 हो गए।

Bhinga Election Results 2022 Live: श्रावस्ती के भिनगा सीट से समाजवादी पार्टी प्रत्याशी इंद्राणी देवी ने जीत दर्ज की है।  बीजेपी ने पदम सेन चौधरी को भिंगा सीट से उम्मीदवार बनाया है। जबकि सपा ने इंदरानी देवी, बसपा ने अलीमुद्दीन और कांग्रेस ने गजला चौधरी को टिकट दिया है। 2017 में भिंगा में कुल 33.71 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। तब बहुजन समाज पार्टी के मो.असलम ने भारतीय जनता पार्टी के अलक्षेंद्र कांत सिंह को 6090 वोटों के मार्जिन से हराया था। यहां सवर्ण मतदाता निर्णायक भूमिका में रहते हैं। यहां 2017 में मतदाताओं की संख्या तीन लाख 57 हजार 511 थी। वर्ष 2022 में यह बढ़कर तीन लाख 92 हजार 630 हो गई।

राज्य में वोटरों की संख्या
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव(UP Election 2022) में पिछली बार 14,71,43,298 वोटर थे, जो इस बार बढ़कर 15,02,84005 हो गए थे। इनमें से 24,03,296 80 वर्ष से अधिक आयु के थे। पुरुष मतदाता 8,04,52,736 थे,  जबकि महिलाओं की संख्या 6,98,22,416 थी। प्रदेश में कुल 8853 थर्ड जेंडर के वोटर थे।

OBC सबसे अधिक
उत्तर प्रदेश में पिछड़ा वर्ग यानी OBC वोटर सबसे अधिक हैं। इनकी संख्या 52 प्रतिशत है। इनमें भी यादव जाति सबसे ज्यादा 11% है। 2007 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को 72 फीसदी यादवों के वोट मिले थे। लेकिन 2012 के चुनाव में यह 63 फीसदी रह गए थे। 2017 के विधानसभा चुनाव में 66 फीसदी वोट मिले। 2014 के लोकसभा चुनाव में केवल 53 फ़ीसदी।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

पति-पत्नी की तरह रह रहीं दो लड़कियां अलग क्यों हुईं? थाने में हुआ ड्रामा
1 रुपये बोतल कमीशन से खड़ा हुआ करोड़ों का रैकेट, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा