सिद्धार्थनगर: निजी बस अनियंत्रित होकर नहर में पलटी, 20 यात्री गंभीर रूप से घायल, कुछ देर बाद हुआ दर्दनाक हादसा

Published : Dec 25, 2022, 03:01 PM IST
सिद्धार्थनगर: निजी बस अनियंत्रित होकर नहर में पलटी, 20 यात्री गंभीर रूप से घायल, कुछ देर बाद हुआ दर्दनाक हादसा

सार

यूपी के जिले सिद्धार्थनगर के बांसी इलाके में रविवार दोपहर में एक निजी बस बेकाबू होकर पुलिया से नीचे गिर गई। इस हादसे में करीब बीस लोग घायल हो गए। पुलिस समेत स्थानीय लोग पानी में गिरी बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाल रहे हैं। 

सिद्धार्थनगर: उत्तर प्रदेश के जिले सिद्धार्थनगर में एक प्राइवेट बस रविवार की दोपहर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नहर में पलट गई। इस हादसे में करीब बीस लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने पानी में गिरी बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। ग्रामीणों ने लोगों की जान बचाने के लिए पानी में उतरकर काफी प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस भी स्थानीय लोगों के साथ राहत व बचाव कार्य में जुटे है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भेजा जा रहा है।

स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने यात्रियों को निकाला बाहर
जानकारी के अनुसार यह हादसा बासी-खलीलाबाद मार्ग पर हुआ है। ऐसा बताया जा रहा है कि बांसी संतबीरनगर मार्ग पर निजी बस अचानक बेकाबू होकर नहर में गिर गई। बस में पानी घुसने से फंसे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। बांसी से गोरखपुर के लिए बस जा रही थी। जिसमें करीब 40 से 50 लोग सवार थे। बांसी से कुछ दूर ही आगे बढ़ी थी कि एक नहर पर बने पुल पर अनियंत्रित होकर पलट गई। उसके बाद गांव के लोग यात्रियों को बचाने के लिए मौके पर पहुंचे। पुलिस स्थानीय लोगों की मदद लोगों को बाहर निकाल रही है।

घायलों को एंबुलेंस से पहुंचाया जा रहा अस्पताल
इस घटना की सूचना पर पहुंची सीओ बांसी देवी गुलाम का कहना है कि बस को पानी में पलटने से कोई गंभीर रूप से घायल नहीं है। सभी घायलों का उपचार कराया जा रहा है। उन्होंने आगे बताया कि करीब बीस यात्री घायल हुए हैं। घायलों के परिजन को सूचना दी गई है। यात्रियों की पूरी मदद की जा रही है। खेसरहा और बांसी थाने की पुलिस ने सक्रिय होकर यात्रियों की मदद की। सभी घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। दूसरी ओर कोतवाली निरीक्षक वेद प्रकाश श्रीवास्तव व खेसरहा थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह की टीम के साथ स्थानीय लोग राहत बचाव में जुटे हुए हैं।

एक साथ जहर खाकर दोनों आ गए अपने घर वापस, शादी के 12 दिन बाद प्रेमिका ने प्रेमी के साथ किया ऐसा काम

7 साल बाद लव मैरिज का दर्दनाक अंत, पत्नी की हत्या के बाद घर में दफनाया शव, आरोपी की मां ने खोला अहम राज

हरदोई में विधवा महिला से शारीरिक शोषण के बाद कराया गर्भपात, पीड़िता बोली- आरोपी के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 4 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बरसेंगे बादल, इन राज्यों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश
'साथ जी नहीं सकते तो साथ मरेंगे'...नोट लिख प्रेमी जोड़े ने खाया जहर, फिर जो हुआ उसने सबको रुला दिया