सीतापुर: पहले पत्नी का काटा गला, फिर पेट्रोल डालकर की जिंदा जलाने की कोशिश, पीड़िता ने पति पर लगाए गंभीर आरोप

यूपी के सीतापुर में एक पति ने अपनी पत्नी का चाकू से गला काटने के बाद उसपर पेट्रोल छिड़कर जिंदा जलाने की कोशिश की। वहीं स्थानीय लोगों को घटनास्थल पर आता देख आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी को तलाश कर रही है।

Asianet News Hindi | Published : Oct 27, 2022 8:02 AM IST

सीतापुर: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में एक पति ने रात के अंधेरे में अपनी पत्नी की हत्या करने की कोशिश की। आरोपी ने पहले पत्नी का गला काटा और इसके बाद उसे जिंदा जलाने की कोशिश की। इस जानलेवा हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। वहीं राहगीरों को आता देख आरोपी पति मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि बाराबंकी के फतेहपुर थाना क्षेत्र अहिरनपुरवा निवासी सुमित अपनी पत्नी रघुराई के साथ नैमिषारण्य मेला देखने के लिए गया हुआ था। जहां पर उसने पत्नी के साथ दर्शन किए और फिर मोला देखने के बाद घर वापस आने लगे। घर वापसी के दौरान सुमित ने सिधौली कोतवाली क्षेत्र के एनएच 24 पर स्थित मनवा गांव के पास एक जंगल में पत्नी को जिंदा जलाने के लिए उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

महिला को ट्रामा सेंटर किया गया रेफर
जब तक उसकी पत्नी रघुराई कुछ समझ पाती उससे पहले आरोपी ने चाकू से उसका गला काट दिया। आग लगने और गला कटने पर पीड़िता अपने बचाव के लिए शोर मचाने लगी। वहीं पास में मौजूद ढाबे के लोग शोर सुनकर जंगल की ओर दौराड़ पड़े। जिसके बाद लोगों ने किसी तरह से आग को बुझाया और फिर मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी में भर्ती करवाया। जहां पर गंभीर हालत को देखते हुए उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। बता दें कि महिला का किन्ही गांव के निवासी प्रेम राज के साथ विवाह हुआ था। लेकिन रघुराई का सुमित के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसके अलावा उसके सुमित से अवैध संबंध भी थे।

एएसपी बोले- जल्द गिरफ्तार किया जाएगा आरोपी
इस बात को लेकर प्रेमराज और रघुराई के बीच कई बार झगड़ा भी हुआ था। जिसके बाद प्रेमराज ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी सुमित के पास भेज दिया था। तब से सुमित और रघुराई पति-पत्नी की तरह एक साथ रह रहे थे। बता दें कि रघुराई और पहले पति प्रेम राज से तीन बच्चे थे। जो अब सुमित के घर में रहते थे। रघुराई का आरोप है कि सुमित ने उसके बेटे की फांसी लगाकर हत्या कर दी थी। इस बात की जानकारी सुमित ने कुछ दिन पहले ही महिला को दी थी। बेटे की हत्या की जानकारी होने के बाद रघुराई और सुमित के बीच अक्सर विवाद होने लगा था। इसके अलावा रघुराई ने सुमित पर दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध होने के भी आरोप लगाए हैं। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी ने बताया कि एक महिला मनवा चौकी के पास मरणासन्न अवस्था में पड़ी मिली है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच की जा रही है। पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करेगी। 

सीतापुर: पलटा रिक्शा और गिर गए लोग, हादसा देखकर भी नहीं रुके अधिकारी, वीडियो वायरल

Share this article
click me!