सीतापुर: जीप में टक्कर के बाद दारोगा की मौत और 3 सिपाही घायल, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस

Published : Oct 31, 2022, 01:53 PM IST
सीतापुर: जीप में टक्कर के बाद दारोगा की मौत और 3 सिपाही घायल, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस

सार

सीतापुर में एक अज्ञात वाहन ने पुलिस जीप को टक्कर मार दी। अटरिया थाना अंतर्गत सामने आई इस घटना में दारोगा की मौके पर ही मौत हो गई। तीन सिपाही भी इस हादसे में घायल हो गए।

सीतापुर: अटरिया थाना इलाके में पेट्रोलिंग कर रही जीप को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस टक्कर के बाद एक दारोगा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में तीन सिपाही घायल हो गए। घायल सिपाहियों का इलाज लगातार जारी है। 

जीप में जोरदार टक्कर के बाद दारोगा की मौत
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह तकरीबन पांच बजे थाना अटरिया इलाके में थाने की एक पुलिस जीप हाईवे पर गश्त कर रही थी। नेशनल हाईवे पर गांव सहजनपुर के पास एक अज्ञात वाहन ने जीप में टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि जीप के परखच्चे उड़ गए और वह पेड़ से जा टकराई। जीप में मौजूद दारोगा शफीक अहमद के साथ सिपाही सत्येंद्र यादव, अनुज त्रिपाठी और पवन कुमार बैठे हुए थे। हादसे में उन्नाव के थाना मरावा निवासी दारोगा शफीक अहमद की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस घटना के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

आईजी रेंज और अन्य अधिकारी घायलों का हाल जानने पहुंचे 
मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां दारोगा को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घायलों का इलाज किया जा रहा है। वहीं सीओ सिधौली यादवेंद्र यादव कहा कि दारोगा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वाहन की तलाश की जा रही है। घटना के बाद पुलिस टीम क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी हुई है। आशंका जताई जा रही है कि टक्कर मारने वाला वाहन काफी तेज रफ्तार में था इसी के चलते यह हादसा हुआ। वहीं घटना के बाद आईजी रेंज लक्ष्मी सिंह, एसपी घुले सुशील चंद्रभान अस्पताल में घायलों का हालचाल जानने के लिए भी पहुंचे। अधिकारियों ने कहा कि आरोपी चालक को जल्द ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा। 

गोंडा: छठ पर्व के दौरान डूबने से 8 साल के बच्चे की मौत, 5 घंटे बाद मिला शव, प्रशासन पर लगे गंभीर आरोप

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Ghaziabad Murder: 'बकरे की कुर्बानी देखी और बच्चे की चढ़ा दी बलि, वजह रोंगटे खड़े कर देगी
IMD Weather Forecast: दिल्ली-UP में आंधी-बारिश, एमपी-छत्तीसगढ़ में 44°C की भीषण गर्मी! जानें आपके शहर का मौसम