डेढ़ साल से गायब थी युवक की पत्नी, पुलिस ने तुड़वाया बेडरूम का फर्श तो सामने आया ये सच

Published : Jan 05, 2020, 01:52 PM IST
डेढ़ साल से गायब थी युवक की पत्नी, पुलिस ने तुड़वाया बेडरूम का फर्श तो सामने आया ये सच

सार

यूपी के जालौन में शनिवार शाम पुलिस ने डेढ़ साल से घर बेडरूम में दफन एक महिला का कंकाल बरामद किया है। महिला को उसके पति ने ही मारकर अपने बेडरूम में दफन कर दिया था। डेढ़ साल से महिला के मायके वाले उसे तलाश रहे थे। पुलिस ने आरोपी पति की निशानदेही पर महिला का कंकाल बरामद करते हुए पति को जेल भेज दिया है

जालौन(Uttar Pradesh ). यूपी के जालौन में शनिवार शाम पुलिस ने डेढ़ साल से घर बेडरूम में दफन एक महिला का कंकाल बरामद किया है। महिला को उसके पति ने ही मारकर अपने बेडरूम में दफन कर दिया था। डेढ़ साल से महिला के मायके वाले उसे तलाश रहे थे। पुलिस ने आरोपी पति की निशानदेही पर महिला का कंकाल बरामद करते हुए पति को जेल भेज दिया है। 

जानकारी के अनुसार जालौन के उरई कोतवाली के रामनगर इलाके के निवासी प्रमोद अहिरवार की पत्नी विनीता तकरीबन डेढ़ साल पहले से गायब थी। मायके वालों के पूंछने पर पति आनाकानी करता था। बाद में परेशान होकर मृतका के मायके वालों ने इसकी सूचना पुलिस को देते हुए FIR दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर सख्ती से पूंछताछ की तो पूरे मामले से पर्दा उठ गया। 

आए दिन होते थे पति-पत्नी में झगड़े 
मृतका विनीता के मायके वालों के मुताबिक आए दिन विनीता और उसके पति में विवाद होता रहता था। मामला परिवार परामर्श केंद्र तक भी पहुंचा था। जिसके बाद विनीता मायके में रहने लगी थी। लेकिन बाद में उसके पति प्रमोद ने किसी तरह से समझा-बुझा कर विनीता को साथ रहने के लिए फिर से राजी कर लिया और विनीता को अपने घर ले आया। जिसके कुछ दिनों बाद ही मायके वालों ने उसे फोन किया तो उसने बताया की वह दिल्ली में नौकरी करने लगा है। उसने विनीता से मायके वालों की बात नहीं कराई। काफी दिनों तक टालमटोल करने के बाद मायके वालों ने आजिज आकर पुलिस से मामले की शिकायत की। जैक बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया जिसके बाद सारी हकीकत सामने आ गई। 

तीन बेटियों की मां थी विनीता 
शादी के बाद विनीता की तीन बेटियां हुईं थी। विनीता के परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसका पति उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा था। वह उसे अक्सर बेटा न होने का ताना मारता था। जिसको लेकर आए दिन दोनों में विवाद होता रहता था। कई बार विनीता ससुराल से किसी तरह भागकर मायके भी पहुंची थी। लेकिन बाद में उसका पति फिर से उसे समझा-बुझा कर अपने साथ ले गया। 

पुलिस कर रही मामले की जांच 
मृतका विनीता के मायके वालों की शिकायत पर जब पुलिस ने आरोपी पति को पकड़ा तो सख्ती के बाद उसने वर्ष 2018 में ही पत्नी की हत्या कर शव को बेडरूम में दफनाए जाने की बात कबूल कर ली। जिसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट हरीशंकर शुक्ला के नेतृत्व में गठित टीम एवं फॉरेंसिक टीम की देखरेख में पुलिस ने घर पहुंच कर कमरे में खुदाई करवाई। जहां से विनीता का कंकाल बरामद किया गया। कंकाल को पुलिस ने परीक्षण हेतु पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।  फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है। 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

दो ओझा आए, 'भूत' की कहानी सुनाई और हो गया कत्ल; मिर्जापुर की इस वारदात से पुलिस भी हैरान!
अगर जा रहे हैं चंद्रिका देवी मंदिर, तो रुकिए! रास्ते में लगा बैरियर, बिना दर्शन लौट रहे लोग