चिता पर रखी थी बेटे की लाश, पिता ने देखा तो हिल रहा था शव, कफन हटा कर देखा तो...

Published : Jun 18, 2020, 10:02 AM ISTUpdated : Jun 18, 2020, 10:17 AM IST
चिता पर रखी थी बेटे की लाश, पिता ने देखा तो हिल रहा था शव, कफन हटा कर देखा तो...

सार

उत्तर प्रदेश के जौनपुर चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां सांप काटने से एक किशोर की मौत हो गई थी। परिजन उसके शव को अंतिम संस्कार करने के लिए ले गए थे। 

जौनपुर(uttar pradesh). उत्तर प्रदेश के जौनपुर चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां सांप काटने से एक किशोर की मौत हो गई थी। परिजन उसके शव को अंतिम संस्कार करने के लिए ले गए थे। दाह संस्कार के लिए शव को चिता पर रखा गया था, मंत्रोच्चारण के बाद जब चिता को मुखाग्नि देने की बारी आई तो शव हिलने लगा। इसके बाद वहां हड़कम्प मच गया ।किशोर के पिता ने जब कफन हटाकर देखा तो उसकी सासें चल रही थीं। उसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया लेकिन कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई।

मामला सरायख्वाजा थानाक्षेत्र के सिद्दीकपुर निवासी सौरभ(16) पुत्र राम आसरे को शौचालय में सांप ने काट लिया। जिससे वह मौके पर अचेत हो गया। परिजन अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सौरभ को मृत समझकर परिजन उसका दाह संस्कार करने लाइनबाजार थाना क्षेत्र के पंचहटिया स्थित रामघाट पर पहुंचे। लेकिन चिता सजाकर जैसे ही अग्नि देने की बारी आई, किशोर का शरीर हिलने लगा। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।

चिता पर रखा शव हिला तो मचा हड़कम्प 
मृतक सौरभ के पड़ोसी अनिल ने बताया कि सौरभ की मौत सांप काटने से हुई थी । डॉक्टरों ने भी उसे मृत घोषित कर दिया था। दाह संस्कार करने के दौरान जब उसका शव हिलने लगा तो हड़कम्प मच गया। कई लोग डर कर वहां से भागने लगे। लेकिन कफन हटाकर देखने पर उसकी सांसे चल रही थीं। 

शव हिला तो जगी उम्मीद 
सांप काटने से मरे सौरभ का जब चिता पर शव हिला तो परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्हें लगा कि अब उसकी जान बचाई जा सकती है। उसे तुरंत चिता से उठाकर लोग डॉक्टर के पास भागे। लेकिन वहां पहुंचते ही उसकी सांसें थम गई। परिजनों के कहने पर डॉक्टरों ने कई बार शव को चेक किया लेकिन इस बार उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों में इसे लेकर आक्रोश भी है कि अगर पहले ही डॉक्टर उसे जीवित होने की बात बताते तो हो सकता है कि इलाज से उसकी जान बच जाती।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 4 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बरसेंगे बादल, इन राज्यों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश
'साथ जी नहीं सकते तो साथ मरेंगे'...नोट लिख प्रेमी जोड़े ने खाया जहर, फिर जो हुआ उसने सबको रुला दिया