श्राद्ध की तैयारी के बीच घर वापस लौटा बेटा, शादी की वजह से 25 साल पहले परिवार से हो गया था दूर

Published : Jan 07, 2020, 01:46 PM IST
श्राद्ध की तैयारी के बीच घर वापस लौटा बेटा, शादी की वजह से 25 साल पहले परिवार से हो गया था दूर

सार

यूपी के वाराणसी में 25 साल बाद एक शख्स अपने परिवार से मिला। गौर करने वाली बात ये है कि परिवार शख्स को मरा समझकर उसके अंतिम श्राद्ध की तैयारी कर रहा था। लेकिन इस बीच शख्स को जिंदा पाकर परिवार खुशी से झूम उठा।

वाराणासी (Uttar Pradesh). यूपी के वाराणसी में 25 साल बाद एक शख्स अपने परिवार से मिला। गौर करने वाली बात ये है कि परिवार शख्स को मरा समझकर उसके अंतिम श्राद्ध की तैयारी कर रहा था। लेकिन इस बीच शख्स को जिंदा पाकर परिवार खुशी से झूम उठा।

क्या है पूरा मामला
वाराणसी में सामने घाट स्थित अपना घर आश्रम है। यहां 6 महीने पहले असहाय अवस्था में सेवा के लिए लाए गए सत्य प्रकाश 25 साल बाद अपने परिवार से मिले। आश्रम के प्रमुख डाॅ. के निरंजन ने बताया, सत्य प्रकाश 6 महीने पहले सिगरा में सड़क किनारे मिले थे। जिसके बाद उन्हें आश्रम लाया गया और इलाज किया गया। कुछ ठीक होने के बाद उन्होंने अपना पता बिहार के रोहतास इलाके में स्थित डेहरी ऑन सोन बताया। इसके बाद उन्हें बताए गए पते पर ले जाया गया, जहां पूरा परिवार उनको देखकर काफी खुश हुआ। 

कैसे परिवार से बिछड़े थे 
सत्य प्रकाश के भाई ओमप्रकाश ने कहा, 6 भाई बहनों में सत्य प्रकाश दूसरे नम्बर पर हैं। 25 साल पहले उनकी शादी की तैयारी चल रही थी। लेकिन इन्होंने शादी करने से मना कर दिया। लड़की वाले देखने आए थे। उसी दिन ये घर से गायब हो गए। परिवार में काफी खोजने की कोशिश की, लेकिन इनका कुछ पता नहीं चला। परिवार ने तो इनके अंतिम श्राद्ध का मन बना तैयारी शुरू कर दी थी। लेकिन भगवान ने इन्हें हमें वापस लौटा दिया।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

कौन हैं सलीम वास्तिक? Islam और Halala पर खुल कर बोलने वाले YouTuber का Viral Video चर्चा में
Lucknow Weather Today: फरवरी में ही 32°C के साथ तपने लगा लखनऊ, क्या मार्च रहेगा और ज्यादा गर्म?