सपा विधायक पल्लवी पटेल लखनऊ मेदांता में भर्ती, ब्रेन हेमरेज की आशंका

Published : Jul 07, 2022, 08:34 AM ISTUpdated : Jul 07, 2022, 10:28 AM IST
सपा विधायक पल्लवी पटेल लखनऊ मेदांता में भर्ती, ब्रेन हेमरेज की आशंका

सार

उत्तर प्रदेश के सिराथू से विधायक पल्‍लवी पटेल की तबीयत अचानक खराब हो गई है। उन्‍हें लखनऊ के मेदांता में भर्ती कराया गया है। ऐसा बताया जा रहा था कि मंगलवार रात उनकी तबीयत अचानक ब‍िगड़ गई। इसके बाद उन्‍हें लखनऊ लाया गया। मेडिकल जांच के अनुसार उनकी स्थिति ठीक है। लेकिन ऐसी आंशका है कि उनको ब्रेन हैमरेज हुआ है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के 2022 विधानसभा चुनावों में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को करारा शिकस्त देने वाली समाजवादी पार्टी विधायक पल्लवी पटेल की अचानक तबीयत खराब हो गई। आनन-फानन में उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ऐसा बताया जा रहा है कि उन्हें अचानक चक्कर आ गया था। अपना दल की नेता एवं सपा विधायक पल्लवी के गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट आई। परिजनों ने मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया है, जहां न्यूरो न्यूरो आईसीयू में भर्ती कराया गया है। मेदांता हॉस्पिटल में न्यूरोलॉजी, इमरजेंसी मेडिसिन विभाग की टीम ने जांच की और उनकी स्थिति ठीक है। 

एक्सपर्ट मेडिकल टीम पल्लवी की कर रही निगरानी
डॉक्टरों के अनुसार सपा विधायक पल्लवी पटेल की मंगलवार रात अचानक से तबियत बिगड़ गई। अचानक से बेहोश होने के कारण डॉ पल्लवी पटेल को मेदांता लखनऊ हॉस्पिटल में ICU में भर्ती किया गया है। मेदांता की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन में बताया गया कि बुधवार को उनकी प्रारंभिक जाचें हुई, जो सामान्य पायी गई है। डॉक्टरों के मुताबिक एक्सपर्ट मेडिकल टीम की निगरानी में उन्हें रखा गया है। सपा विधायक पल्लवी अभी न्यूरो विशेषज्ञ डॉक्टर ऋत्विज बिहारी एसोसिएट डायरेक्टर न्यूरोलॉजी  की निगरानी में है। न्यूरो डिपार्टमेंट के वरिष्ठ चिकित्सक लगातार उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। फिलहाल उनकी स्तिथि नियंत्रण में है। लेकिन ऐसी आंशका है कि उनको ब्रेन हैमरेज हुआ है।

पिता की जंयती पर दोनों बहनों का हुआ था सामना
पल्‍लवी पटेल पहली बार विधायक बनी हैं। वह केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की बहन हैं। पल्‍लवी की पार्टी अपना दल (कष्‍णा गुट) है। उन्‍होंने इस बार समाजवादी पार्टी के टिकट से चुनाव लड़ा था। चुनाव में उन्‍होंने यूपी के डिप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को हराया था। अभी हाल ही में अपने पिता और अपना दल के संस्‍थापक सोनेलाल पटेल की जयंती समारोह मानने के मुद्दे पर उनका अपनी बहन अनुप्रिया पटेल से विवाद हो गया था। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में कार्यक्रम के आयोजन को लेकर दोनों बहनों आमने- सामने आ गई थी। वही, मां ने पल्लवी पटेल का साथ दिया था। बाद में पल्लवी पटेल के समर्थकों के प्रदर्शन के कारण पुलिस ने पल्लवी पटेल को हिरासत में भी लिया था। उस दिन भी पल्लवी के पैर में चोट लगने की खबरें आई थी।

यूपी में बीजेपी की दोबारा सरकार बनने के बाद पीएम मोदी का पहला काशी दौरा, 43 परियोजनाओं की देंगे सौगात

वाराणसी: पीएम के दौरे से पहले तैयारियों का जायजा लेने पहुंच रहे मुख्य सचिव, 45 परियोजनाओं की सौगात देंगे मोदी

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

AI in Healthcare: योगी आदित्यनाथ के विजन से उत्तर प्रदेश बना डिजिटल हेल्थ लीडर
आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश की ओर कदम, 5 साल में NRLM से जुड़ेंगे लाखों ग्रामीण उद्यमी