देव दीपावली में बाबा विश्वनाथ धाम में होगी विशेष सजावट, घर-घर में उत्सव मनाने की हुई अपील

वाराणसी में देव दीपावली को लेकर लगातार सजावट जारी है। इस बीच घर-घर उत्सव मनाने की अपील भी हो रही है। देव दीपावली पर काशी विश्वनाथ धाम को 80 लाख रुपए की लागत से सजाया जाएगा। 

Asianet News Hindi | Published : Nov 5, 2022 9:32 AM IST

अनुज तिवारी
वाराणसी:
काशी में भव्य देव दीपावली को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। काशी की देव दीपावली  कार्तिक माह की पूर्णिमा को मनाया जाता हैं। इस महा उत्सव के दौरान बनारस के सभी घाटों को लाखों दीयों से रोशन किया जाता है। इस बार काशी में कुल 10 लाख दीप जलाए जाएंगे। इसके साथ ही अत्याधुनिक लेजर शो का भी आयोजन किया गया है। काशी के इस देव दीपावली में देश-विदेश से पर्यटक भी आएंगे जो काशी विश्वनाथ में दर्शन पूजन भी करने पहुंचेंगे। इस बार काशी विश्वनाथ धाम को 80 लाख की लागत से सजाया जाएगा जो इस बार पर्यटकों के आकर्षक का केंद्र रहेगा। 

बाबा विश्वनाथ के धाम में होगी भव्य सजावट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट काशी विश्वनाथ धाम देश ही नहीं बल्कि विदेशी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है। बाबा के दर्शन के लिए श्रद्धालु बड़े ही भक्ति भाव से उनके दरबार पहुंचते हैं बाबा के दरबार का यह बदला स्वरूप देख भक्त भावविभोर हो जाते हैं। इन भक्तों को बाबा के दरबार में इस खास उत्सव में और भी उत्साह उमंग और भक्ति में लीन करने के लिए विशेष प्रकार से सजावट कराई जाएगी। वाराणसी के मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा के अनुसार देव दीपावली पर काशी में लाखों की संख्या में पर्यटक आते हैं, जो कि दर्शन-पूजन के लिए काशी विश्वनाथ मंदिर भी जाते हैं। ऐसे में मंदिर आने वाले पर्यटकों को नया अनुभव मिले, इसके लिए धाम परिसर की भव्य सजावट की जाएगी। काशी विश्वनाथ धाम परिसर की सजावट फूलों से कराई जाएगी। इसमें 80 लाख रुपए का खर्च आएगा। 

3D में दिखाई जाएगी मां गंगा के धरती पर अवतरण की कथा
देव दीपावली परचेसिंग घाट पर प्रोजेक्शन मैपिंग और लेजर शो पहली बार 3D प्रोजेक्शन मैपिंग में पौराणिक चरित्र जीवंत होंगें। कहा जा रहा है कि अयोध्या के तर्ज पर इस बार काशी में भी यह लेजर शो आयोजित किया जा रहा है। उप निदेशक पर्यटन प्रीती श्रीवास्तव ने बताया कि  इस शो से मां गंगा के पृथ्वी पर अवतरण की कथा का 3-डी चित्रण किया जाएगा। नई दिल्ली के स्टूडियो में शो की शूटिंग और रिकॉर्डिंग पर दिन-रात काम हो रहा है। ताकि यह उत्कृष्ट प्रस्तुति देव दीपावली के दिन वाराणसी में गंगा घाटों को जीवंत बना सके। करीब 20 मिनट का यह शो 15 मिनट के अंतराल पर सात से रात 10 बजे तक होगा। 

गंगा के बड़े जलस्तर के कारण नहीं टूट पाएगा पिछले साल का रिकॉर्ड
मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने बातचीत में बताया कि हम देव दीपावली पर जिन समितियों को दीप दिया करते थे। उसे हम हर साल बढ़ाते जाते थे। इस बार हम इसे 12 लाख करते लेकिन गंगा का जलस्तर अभी भी सीढ़ियों तक है जिसके कारण इस बार भी हम पुराने रिकॉर्ड को ही दोहराएंगे और सिर्फ 10 लाख दिए ही इस बार काशी में जलाया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने काशी वासियों से यह भी अपील की है कि वह अपने घरों को सजाएं और अपने घरों पर भी दीप जलाएं।

वाराणसी पहुंचे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव,135 साल पुराने पुल की जगह गंगा पर बनेगा नया पुल

Share this article
click me!