UP Board ने 12वीं के सैंपल पेपर किए जारी, छात्रों को परीक्षा की तैयारी में मिलेगी मदद, ऐसे करें डाउनलोड

Published : Nov 23, 2022, 03:12 PM ISTUpdated : Nov 23, 2022, 03:14 PM IST
UP Board ने 12वीं के सैंपल पेपर किए जारी, छात्रों को परीक्षा की तैयारी में मिलेगी मदद, ऐसे करें डाउनलोड

सार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बोर्ड परीक्षा, 2023 के लिए सैंपल पेपर जारी किए हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर मॉडल पेपर डाउनलोड कर अपनी तैयारी का जायजा ले सकते हैं। बता दें कि सभी विषयों के मॉडल पेपर जारी किए गए हैं।

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा, 2023 के लिए सैंपल पेपर रिलीज कर दिए हैं। जो भी छात्र परीक्षा में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं। वह आधिकारिक वेबसाइट https://upmsp.edu.in पर मॉडल पेपर देख सकते हैं। बता दें कि हिंदी, सामान्य हिंदी, संस्कृत, अंग्रेजी, इतिहास, भूगोल, नागरिक शास्त्र, गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और अन्य विषयों के भी सैंपल पेपर जारी किए गए हैं। अब तक सभी 30 विषयों के मॉडल पेपर जारी किए जा चुके हैं। उम्मीद है कि बोर्ड जल्द ही कक्षा 10 व 12 की डेटशीट भी जारी करेगा।

सैंपल पेपर ऐसे करें डाउनलोड
बता दें कि साल 2022-23 का एकैडमिक कैलेंडर भी इसी पर अपलोड किया गया है। मॉडल पेपर के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट- https://upmsp.edu.in/ पर जाएं। इसके बाद होमपेज पर दिए गए ऑप्शन मॉडल पेपर टैब पर क्लिक करें। इसके बाद उस पेपर पर क्लिक करें जिसे आप डाउनलोड करना चाहते हैं। इससे पहले बोर्ड ने हाल ही में 10वीं क्लास के सैंपल पेपर भी जारी किए थे। पिछले वर्ष 12वीं कक्षा की परीक्षा में कुल 22,37,578 उम्मीदवार उपस्थित हुए थे। इस दौरान पास प्रतिशत 85.83 फीसदी रहा था।

करीब 59 लाख छात्रों ने भरा है फॉर्म
वहीं फतेहपुर की दिव्या ने 500 में से 479 अंक हासिल कर टॉप की पोजिशन हासिल की थी। साथ ही उनकी बहन दिव्यांशी दूसरे स्थान पर थीं। इस बार यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 में कुल 58,67,329 स्टूडेंट्स के शामिल होने की उम्मीद है। स्टूडेंट्स यूपी बोर्ड परीक्षा से पहले प्री बोर्ड परीक्षा के जरिए अपनी तैयारी को चेक कर सकते हैं। इस बार यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए करीब 59 लाख छात्रों ने फॉर्म भरा है। इनमें से कक्षा 10 के 31,28,318 छात्र और 12वीं कक्षा के 27,50130 छात्र शामिल हैं। बता दें कि सितंबर 2022 में जारी अधिसूचना के अनुसार, बोर्ड परीक्षाएं मार्च 2023 से और प्री-बोर्ड प्रैक्टिकल्स फरवरी 2023 में आयोजित की जाएंगी।

14 घंटे तमाशबीन बनी रही प्रयागराज और कौशाम्बी पुलिस, शव लेकर घूमते रहे परिजन, पंचायत के बाद भी नहीं निकला हल

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Viral Love Story: 75 साल के दूल्हे और 30 साल की दुल्हन! यूपी की इस लव स्टोरी ने इंटरनेट पर मचाई हलचल
UP Election Survey 2027: यूपी में फिर खिलेगा कमल? सर्वे में योगी सरकार की वापसी के संकेत, जानें किसे कितने वोट