सुलतानपुर के गांव में एक साथ 5 लोगों की मौत, रात में ही हुआ शवों का अंतिम संस्कार

Published : Jul 02, 2022, 12:49 PM IST
सुलतानपुर के गांव में एक साथ 5 लोगों की मौत, रात में ही हुआ शवों का अंतिम संस्कार

सार

सुलतानपुर में एक ही गांव में एक साथ 5 लोगों की मौत के बाद मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों ने देर रात ही पांचों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया। इस बीच दुर्घटना में घायल शिक्षिका समेत दो की हालत गंभीर है। 

सुलतानपुर: जनपद में एक ही गांव में चार घरों से निकल रही सिसकियों ने लोगों को चौंकाकर रख दिया। यह घटना नकराही गांव से सामने आई। जहां देर रात ही पांच मृतकों के शव को दफन भी कर दिया गया। दरअसल कोतवाली देहात के अयोध्या प्रयागराज बाईपास पर शुक्रवार को ट्रालर की टक्कर से ई रिक्शा पर सवार लोगों की मौत हो गई। इस बीच स्कूटी सवार शिक्षिका समेत दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गए।

मां-बाप की मौत के बाद बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल 
सामने आए इस हादसे के बाद से गांव में मातम पसरा है। हादसे में रघुवीर के घर में पति-पत्नी की मौत के बाद सबसे ज्यादा जनहानि हुई है। यहां बेबस बच्चों को संभालने वाला भी कोई नहीं है। मां-बाप की मौत के बाद उनके बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस बीच आसपास के लोग और रिश्तेदार उन्हें समझाने के प्रयास में लगे हुए हैं। नकराही गांव में शुक्रवार की शाम को जब एक साथ पांच शव पहुंचे तो हर किसी की आंखे नम थी। सूर्यास्त होने के बाद परिजनों ने शनिवार को ही अंतिम संस्कार करने की बात कही थी। 

अधिकारियों के समझाने पर देर रात अंतिम संस्कार को राजी हुए परिजन 
हालांकि इस बीच देर रात पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने वहां पहुंच ग्रामीणों को समझाया। एसडीएम और सीओ से बातचीत के बाद रात में ही परिजन उनका अंतिम संस्कार करने के लिए राजी हो गए। गांव के बाहर ही मशीन से गड्ढा बनाकर पांचों शवों को दफन कर दिया गया। दरअसल इस गांव में दलितों के शव को जलाया नहीं जाता है बल्कि दफनाया जाता है इसी के चलते यह प्रक्रिया अपनाई गई। इस बीच गांव में सुरक्षा के मद्देनजर अभी भी सिपाहियों की तैनाती है। इस बीच ई-रिक्शा चालक हरीश का अंतिम संस्कार कामनगढ़ गांव के पास गोमती किनारे घाट पर हुआ। इस बीच केएआई नर्सिंग कॉलेज की शिक्षिका अनुराधा और अमरावती का इलाज लखनऊ मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। 

साथी सिपाही ने ही आशीष को उतारा था मौत के घाट, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लटकाए जाने समेत खुले कई राज

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Lucknow Accident Shocking Video: बस की खिड़की से कपड़ों की तरह गिरी लाशें, कमजोर दिल वाले ना देखें!
Meerut War Video: 'उठा-उठाकर पटका', मस्जिद में इफ्तारी के दौरान छिड़ गया मिठाई युद्ध