हाउस अरेस्ट किए गए स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, ज्ञानवापी पहुंचकर शिवलिंग की पूजा का किया था ऐलान

Published : Jun 04, 2022, 08:21 AM IST
हाउस अरेस्ट किए गए स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, ज्ञानवापी पहुंचकर शिवलिंग की पूजा का किया था ऐलान

सार

ज्ञानवापी में मिले शिवलिंग की पूजा का ऐलान करने वाले स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया है। उनके द्वारा 4 जून को शिवलिंग की पूजा का ऐलान बीतों दिनों किया गया था।   

वाराणसी: पुलिस ने स्वामी अभिमुक्तेश्वरानंद को हाउस अरेस्ट कर लिया है। उनके द्वारा संतों के साथ ज्ञानवापी मस्जिद सर्वे के दौरान मिले शिवलिंग पर जलाभिषेक का ऐलान किया गया था। यह जलाभिषेक का कार्यक्रम 4 जून यानी की आज होना है। हालांकि इससे पहले ही पुलिस उनके घर पर पहुंची और उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया गया। 

विद्यामठ के बाहर पुलिस तैनात 
गौरतलब है कि ज्ञानवापी मस्जिद सर्वे के दौरान मिले शिवलिंग की पूजा अर्चना को लेकर लगातार मांग की जा रही है। इसको लेकर कोर्ट में याचिका भी दाखिल की गई। हालांकि इस मामले में अभी तक कोई निर्णय न आने पर बीते दिनों संतों ने बड़ा ऐलान किया था। संतों की ओर से कहा गया था कि वह 4 जून को पहुंचकर शिवलिंग का जलाभिषेक करेंगे। इस ऐलान के बाद से पुलिस और प्रशासन भी एलर्ट मोड पर आ गए थे। शनिवार चार जून को पुलिस ने नियत तारीख पर सुबह ही स्वामी अभिमुक्तेश्वरानंद को हाउस अरेस्ट कर लिया। इस दौरान विद्यामठ के बाहर भारी संख्या में पुलिस की तैनाती देखी गई। भेलूपुर थाना पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर नजर आई। 

स्वामी की ओर से किया गया था बड़ा दावा
ज्ञात हो कि जब संत की ओर से जलाभिषेक को लेकर किए गए ऐलान के बाद उनसे सवाल किया गया कि मामला अभी अदालत में हैं ऐसे में पूजन कैसे संभव होगा? तब उनके द्वारा कहा गया कि धार्मिक मामलों में शंकराचार्य का आदेश सर्वोपरि है। उनके आदेश का पालन होगा। शनिवार को कब और कैसे मस्जिद परिसर में प्रवेश करेंगे इसको लेकर अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि इसे गोपनीय रखा गया है। हालांकि इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें हाउस अरेस्टर कर लिया। इसी के साथ उनके घर औऱ आसपास के क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती है। 

ज्ञानवापी मस्जिद के वजूखाने में मिले शिवलिंग का 4 जून को होगा जलाभिषेक, संतों ने किया बड़ा ऐलान

ज्ञानवापी मामलें में काशी के संतों ने किया बड़ा ऐलान, हरिद्वार के विशाल बैठक के बाद इस मुद्दे पर होगा फैसला

ज्ञानवापी का सीलबंद सबूत वापस लेने से जिला जज ने किया इनकार, जानिए आखिर क्यों पहुंची थी वादी महिलाएं

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश के लखनऊ-कानपुर, आगरा-मेरठ से गोंडा तक तपती गर्मी, राहत के आसार कम
UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ से प्रयागराज तक गर्मी का कहर, जानें 10 प्रमुख जिलों का मौसम