होमवर्क पूरा न करने पर छात्रों को दी तालिबानी सजा, ये है पूरा मामला

Published : Feb 17, 2020, 06:07 PM ISTUpdated : Feb 17, 2020, 06:10 PM IST
होमवर्क पूरा न करने पर छात्रों को दी तालिबानी सजा, ये है पूरा मामला

सार

गांव वालों ने पुलिस से भी शिकायत की है। वहीं, इस मामले में बीएसए ने जांच का आदेश दिया है। उन्होंने कहा है कि एबीएसए से जांच कराई जाएगी, जो भी तथ्य उभरकर सामने आएंगे, उस आधार पर कार्यवाई की जाएगी।  

ललितपुर (Uttar Pradesh) ।  शिक्षक के 4 बच्चों को तालिबानी सजा दिए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि शिक्षक ने होमवर्क पूरा न करने पर बच्चों को 40-40 डंडे मारने की सजा सुनाई। बच्चों को हाथ और पैर में डंडे मारे गए। पुलिस से भी इस मामले की शिकायत की गई है। इन बच्चों का कसूर सिर्फ इतना था कि उन्होंने होमवर्क नहीं किया था। मामला मड़ावरा ब्लॉक अंतर्गत धौलपुरा गांव के सरकारी स्कूल का है।  

बीएसए ने दिए जांच के आदेश

गांव वालों ने पुलिस से भी शिकायत की है। वहीं, इस मामले में बीएसए महाराज स्वामी ने जांच का आदेश दिया है। उन्होंने कहा है कि एबीएसए से जांच कराई जाएगी, जो भी तथ्य उभरकर सामने आएंगे, उस आधार पर कार्यवाई की जाएगी।

शिक्षक ने थाने से रोका
शिकायतकर्ता अरविंद ने बताया कि बच्चों की पिटाई के बाद जब पुलिस से शिकायत की गई। टीचर ने पैसे के बल पर अभिभावकों को थाने जाने से भी रोका। उन्होंने कहा कि यह अक्सर बच्चों को मारते थे, लेकिन 15 फरवरी को तो हद ही कर दी और बच्चों को 40-40 डंडे मारे। जब शिकायत करने थाने जा रहे थे तो दबंगों ने उन्हें रोका और मारपीट भी की।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Election 2027: यूपी में समय से पहले हुए चुनाव, तो सरकारी भर्तियों का क्या होगा?
UP में समय से पहले हुए विधानसभा चुनाव तो किसे ज्यादा फायदा? योगी या अखिलेश