दिसम्बर में ही जारी होगी कांग्रेस के प्रत्याशियों की सूची, 100 से अधिक नाम हो सकते हैं शामिल

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे करीब आते जा रहे हैं, वैसे ही राजनीतिक दलों में हलचल तेज हो गई है। हाल ही में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की ओर से लखनऊ में महिला घोषणा पत्र जारी किया गया था, जिसके बाद इसी माह कांग्रेस पार्टी यूपी विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों की सूची जारी करेगी। आपको बता दें कि कांग्रेस की ओर से जारी होने वाली सूची में 100 से अधिक नाम शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। 
 

Pankaj Kumar | Published : Dec 11, 2021 1:09 PM IST

लखनऊ: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में विधानसभा चुनाव (UP Vidhansabha Chunav 2022) से पहले कांग्रेस पार्टी (Congress Party)  प्रदेश के भीतर अपनी पकड़ को मजबूत बनाने पर जोर दे रही है। हाल ही में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka gandhi vadra) की ओर से राजधानी लखनऊ में महिला घोषणा पत्र जारी किया गया, जिसमें महिलाओं से जुड़े कई अहम वादे किए गए थे। अब कांग्रेस नए साल की शुरुआत के पहले यानी इसी माह यूपी विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करेगी। आपको बता दें कि पहली सूची में सौ से सवा सौ प्रत्याशियों के नाम होने की संभावना है।

कांग्रेस पार्टी के महिला घोषणा पत्र को जारी करते हुए पार्टी महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने कई बड़े ऐलान किए थे, उस दौरान उन्होंने जल्द ही प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करने का संकेत दिया था। उससे पहले प्रियंका ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में चुनाव अभियान समिति के साथ बैठक की थी। बैठक में भी कई सदस्यों ने भी यह सुझाव दिया था कि टिकट जल्दी घोषित कर दिए जाएं।

Latest Videos

कांग्रेस पार्टी ने विधान सभा चुनाव के टिकट के लिए इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किये थे। प्राप्त आवेदनों की स्क्रीनिंग के लिए पार्टी की इलेक्शन स्क्रीनिंग कमेटी जोनवार बैठकें कर आवेदकों से साक्षात्कार कर रही है। कमेटी उनका रिकार्ड भी देख रही है और चुनाव लड़ने के लिए दमखम परख रही है। इसमें खासतौर पर कांग्रेस पार्टी की ओर से नौ और 10 अगस्त को चलाये गए प्रदेशव्यापी भाजपा गद्दी छोड़ो अभियान, 19 से 21 अगस्त तक चले जय भारत महासंपर्क अभियान और प्रतिज्ञा यात्राओं में आवेदकों की सक्रियता व भागीदारी पर गौर किया जा रहा है। पार्टी की सांगठनिक गतिविधियों में उनके योगदान का मूल्यांकन भी किया जा रहा है।

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

बदलापुर एनकाउंटर पर HC के 10 सवाल, फंस गई महाराष्ट्र पुलिस! । Badlapur Encounter
Navratri 2024 : ये हैं मां दुर्गा के 108 नाम, नवरात्रि में 9 दिन करें इनका जाप
Rahul Gandhi LIVE: राहुल गांधी ने जम्मू, जम्मू-कश्मीर में जनता को संबोधित किया
Rahul Gandhi LIVE: राहुल गांधी ने जम्मू, जम्मू-कश्मीर में जनता को संबोधित किया
दिल्ली में काम करने वालों को CM Atishi का बड़ा गिफ्ट, अब नहीं रहेगी कोई टेंशन । Delhi Salary