काशी में भगवान शिव को पहनाया गया मास्क, पुजारी ने कही ये बातें


सोमवार की देर रात दुबई से लौटे पुणे के दो व्यक्तियों में संक्रमण पाया गया। दोनों को पुणे के नायडू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले अमेरिका से लौटा युवक कर्नाटक में और इटली से लौटा युवक पंजाब में संक्रमित पाया गया था। संक्रमण की जांच के लिए देशभर में 52 लैब बनाई गई हैं। 

Ankur Shukla | Published : Mar 10, 2020 1:02 PM IST / Updated: Mar 10 2020, 06:34 PM IST

वाराणसी (Uttar Pradesh)। कोरोना वायरस को लेकर लोग भयजदा है। लोगों को सभी एहतियातन उपाय करने की सलाह दी जा रही है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के एक मंदिर में पुजारी ने भगवान शिव को मास्क पहना दिया है। लोगों से उन्हें न स्पर्थ (छूने) की अपील की गई है।

पुजारी ने कहा, इसलिए किया ऐसा
पहलादेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी कृष्णा आनंद पांडे ने बताया कि कोरोना वायरस पूरे देश में फैल रहा है। लोगों को जागरूक करने के लिए हमने भगवान शिव को मास्क पहनाया है। यह ठीक वैसे ही है जैसे गर्मी में हम मंदिर में एसी लगाते हैं और सर्दी में भगवान को कपड़े पहना देते हैं। उन्होंने कहा कि हमने लोगों से शिव की प्रतिमा को नहीं छूने की अपील की है। अगर कई लोग इस प्रतिमा को छुएंगे तो वायरस फैलने की संभावना बढ़ जाएगी। मंदिर में कई लोग मास्क पहनकर पूजा करते देखे जा सकते हैं। 

Latest Videos

दो व्यक्तियों में पाया गया संक्रमण
सोमवार की देर रात दुबई से लौटे पुणे के दो व्यक्तियों में संक्रमण पाया गया। दोनों को पुणे के नायडू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले अमेरिका से लौटा युवक कर्नाटक में और इटली से लौटा युवक पंजाब में संक्रमित पाया गया था। संक्रमण की जांच के लिए देशभर में 52 लैब बनाई गई हैं। 

Share this article
click me!

Latest Videos

चुनाव मेरी अग्नि परीक्षा, जनता की अदालत में पहुंचे केजरीवाल #Shorts #ArvindKejriwal
कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts
इस्तीफा देने के बाद कहां रहेंगे केजरीवाल, नहीं है घऱ #Shorts
Pitru Paksha 2024: पितृपक्ष में क्यों कराया जाता है कौवे को भोजन, क्या है महत्व
Pitru Paksha 2024: बिना पैसा खर्च किए कैसे करें पितरों को खुश ?