एक मां की दर्दभरी कहानी, किडनी देकर भी नहीं बचा सकी अपना लाल

Published : Apr 09, 2020, 08:13 PM IST
एक मां की दर्दभरी कहानी, किडनी देकर भी नहीं बचा सकी अपना लाल

सार

किडनी ट्रांसप्लांट के पांच वर्ष बाद अनिल की तबियत फिर से बिगड़ने लगी। एक दिन पहले अनिल की मौत हो गई। अनिल की मौत के बाद बरौठ एवं आसपास के गांवों में शोक का माहौल है। बेटे की मौत से मां को रो-रोकर बुरा हाल है।   

मथुरा (Uttar Pradesh) । सच कहा जाता है मां तो आखिर मां ही होती है। उसकी जगह कोई नहीं ले सकता है। जिसने अपने जिगर के टुकड़े को जिंदगी देने के लिए मौत तक से लड़ गई। इसके लिए अपनी किडनी तक बेटे को ट्रांसप्लांट करा दी। लेकिन, आखिर में विधाता के फैसले के आगे हार गई। दरअसल मां की किडनी ट्रांसप्लांट कराने के बाद पांच साल उसके ही सामने उसके ही लाल की मौत हो गई। जिसके बाद मां का रो-रोकर कर बुरा हाल है। हर कोई इस मां की दर्दभरी ममता की कहानी सुना रहा है, जिसे सुनकर हर किसी की आंखें नम हो जा रही हैं। यह घटना नौहझील के गांव बरौठ बस्ती का है। 

यह है पूरा मामला
बरौठ निवासी बीना देवी के पुत्र अनिल चौधरी (27) की साल 2013 में दोनों किडनी खराब हो गई थीं। इससे वो कमजोर होता जा रहा था। डॉक्टरों ने कहा कि जल्दी ही अनिल की किडनी का ट्रांसप्लांट नहीं किया गया तो उसके लिए बहुत मुश्किल हो सकती है। वर्ष 2014 में परिवार वालों ने किसी तरह रुपए का इंतजाम किया। अनिल की मां बीना देवी ने एक किडनी देकर अपने जिगर के टुकड़े की जान बचाई। किडनी ट्रांसप्लांट होने के बाद अनिल ठीक रहने लगा।

पांच साल बाद हुई मौत
किडनी ट्रांसप्लांट के पांच वर्ष बाद अनिल की तबियत फिर से बिगड़ने लगी। एक दिन पहले अनिल की मौत हो गई। अनिल की मौत के बाद बरौठ एवं आसपास के गांवों में शोक का माहौल है। बेटे की मौत से मां को रो-रोकर बुरा हाल है। 

हनुमान जयंती पर हुई मौत
गांव के लोग अनिल की मौत को लेकर भी तरह चर्चा कर कर रहे हैं। दरअसल गांव के लोगों के मुताबिक अनिल हनुमान जी का भक्त था। प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार को वो सिद्ध स्थली श्री झाड़ी वाले हनुमान जी के दर्शन करने जाता था। बुधवार को हनुमान जयंती के दिन ही उसका निधन हुआ है, जो गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 25 July 2026: गुजरात में बहुत भारी बारिश, दिल्ली-NCR, यूपी, एमपी, महाराष्ट्र समेत 8 राज्यों में मौसम का अलर्ट, IMD अपडेट
Weather Forecast 24 July 2026: दिल्ली से मुंबई तक बारिश, इन 7 राज्यों में कहीं गरजेंगे बादल तो कहीं तूफान का अलर्ट