हाथरस मामले में चश्मदीद का आया चौंकाने वाला बयान, 'लड़की तड़प रही थी मां और भाई पास ही खड़े थे'

Published : Oct 16, 2020, 12:05 AM ISTUpdated : Oct 16, 2020, 12:08 AM IST
हाथरस मामले में चश्मदीद का आया चौंकाने वाला बयान, 'लड़की तड़प रही थी मां और भाई पास ही खड़े थे'

सार

 हाथरस मामले में चश्मदीद विक्रम सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। इस चश्मदीद के बयान के बाद पूरे मामले में और रोमांच और संदेह भर गया है। दरअसल हाथरस मामले में लड़की जिस खेत में पाई गई थी वह खेत विक्रम सिंह का ही है। 

हाथरस. हाथरस मामले में चश्मदीद विक्रम सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। इस चश्मदीद के बयान के बाद पूरे मामले में और रोमांच और संदेह भर गया है। दरअसल हाथरस मामले में लड़की जिस खेत में पाई गई थी वह खेत विक्रम सिंह का ही है। विक्रम के मुताबिक़ जिस दिन ये घटना हुई वह अपने खेत में चारा काट रहा था। तभी उसने लड़की के चीखने की आवाज सुनी। आवाज सुनते ही वह उस ओर भागा तो वहां का नजारा देख कर स्तब्ध रह गया।

विक्रम सिंह का दावा है कि 14 सितंबर को जब वह सुबह अपने खेत में था। तभी उसने लड़की की चीखने की आवाज सुनी थी। जिसके बाद वो मौके की तरफ भागा था। विक्रम के मुताबिक जब वो मौके पर गया, तो उसने देखा कि उसके खेत में ही लड़की जमीन पर पड़ी हुई थी। पीड़ित लड़की का बड़ा भाई और लड़की की मां वहां खड़े थे। विक्रम के मुताबिक वो घबरा गया था। लड़की के गले पर चोट थी। वो भाग कर लवकुश और उसकी मां को ये बताने के लिए पास के खेत में गया और उन्हें मौके पर चलने के लिए कहा।

वापस आने पर मौके से जा चुका था लड़की का भाई 
विक्रम का दावा है कि जब वो वापस आया तो लड़की का भाई मौके से जा चुका था। लड़की खेत में ही पड़ी हुई थी और उसकी मां वहां अकेले खड़ी थी। लड़की की मां ने कहा कि मेरे बेटे को घर से बुला लाओ। विक्रम का दावा है कि जब वो लड़की के घर गया और लड़की के भाई को कहा कि चलो तुम्हारी बहन की हालत खराब है। तो लड़की के भाई ने कहा "जब 5-6 लोग आ जाएंगे तब मैं आऊंगा।" 

गांव में फैली बात तो जुटी भीड़ 
विक्रम का कहना है कि उसके बाद वह अपने घर आया और सबको लड़की के बारे में बताया। फिर गांव में भीड़ जुटी और सब मौका-ए-वारदात की तरफ गए। बता दें कि अब इस पूरे मामले की छानबीन सीबीआई कर रही है।
 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UPTET 2026 नोटिफिकेशन जारी: आवेदन 27 मार्च से शुरू, जानें परीक्षा की तारीख और पूरी डिटेल
वाराणसी के सूर्य प्रताप सिंह मर्डर का सामने आया खौफनाक VIDEO, जिसने भी देखा सेहम गया