चोरी किए सामान को लौटाने पहुंचा चोर, मालिक ने घर में दे दी नौकरी, वजह जानकर आप भी करेंगे तारीफ

Published : Jan 13, 2021, 03:31 PM IST
चोरी किए सामान को लौटाने पहुंचा चोर, मालिक ने घर में दे दी नौकरी, वजह जानकर आप भी करेंगे तारीफ

सार

जिलाध्यक्ष राहुल देव ने चोरी करने और अब सामान लौटाने का कारण पूछा तो आरोपी फफक कर रोने लगा। उसने कहा कि उसकी आर्थिक स्थिति बहुत खराब है। उसके खाने के लिए पैसे भी नहीं थे। इसलिए उसने चोरी की। लेकिन, उसे अपने किए का बहुत पछतावा है। ऐसे में राहुल ने उसे नौकरी पर अपने फार्म हाउस में ही रख लिया।  

मेरठ (Uttar Pradesh) । एक चोर जिस घर में चोरी किया उसी घर में वापस सामान लेकर पहुंच गया। चोरी का सामान माफीनामे के साथ लौटा दिया। फिर क्या मालिक ने पूरी बात सुनकर चोर को अपने फार्म हाउस पर ही नौकरी पर रख लिया। वहीं, लोग चोर और मालिक की प्रशंसा करते नहीं थक रहे हैं। यह घटना मोदीपुरम की है।

यह है पूरा मामला
एनएच-58 पर पल्लवपुरम थाना क्षेत्र रालोद जिलाध्यक्ष राहुल देव का नारायण फार्म हाउस है। जहां से कुछ दिन पहले हजारों रुपए के सामान चोरी हो गया था। जिसकी शिकायत दर्ज कराने पर पुलिस जांच में जुट गई। इसी बीच एक दिन पहले आरोपी खुद ही चोरी किया हुआ सामान लेकर रालोद जिलाध्यक्ष के पास पहुंच गया और माफी मांगने लगा।

चोरी करने का बताया ये कारण
जिलाध्यक्ष राहुल देव ने चोरी करने और अब सामान लौटाने का कारण पूछा तो आरोपी फफक कर रोने लगा। उसने कहा कि उसकी आर्थिक स्थिति बहुत खराब है। उसके खाने के लिए पैसे भी नहीं थे। इसलिए उसने चोरी की। लेकिन, उसे अपने किए का बहुत पछतावा है। ऐसे में राहुल ने उसे नौकरी पर अपने फार्म हाउस में ही रख लिया।
 
PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

कातिल हसीना, नागिन सा डंक और ₹20 लाख...मेरठ पुलिस ने कैसे सुलझाई पति के हत्या की गुत्थी?
Weather Forecast 19 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट, जानिए आपके शहर का हाल