ताज एक्सप्रेस में बम की सूचना से मचा हड़कंप, मथुरा स्टेशन पर घंटो तक खड़ी रही ट्रेन

Published : Aug 16, 2022, 08:32 AM ISTUpdated : Aug 23, 2022, 03:02 PM IST
ताज एक्सप्रेस में बम की सूचना से मचा हड़कंप, मथुरा स्टेशन पर घंटो तक खड़ी रही ट्रेन

सार

यूपी में झांसी से हजरत निजामुद्दीन जाने वाली ताज एक्सप्रेस ट्रेन में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब किसी ने ट्रेन में बम की सूचना दी। 15 अगस्त की देर शाम आई इस सूचना के बाद ट्रेन को मथुरा जंक्शन स्टेशन पर रोका गया और करीब दो घंटे तक ट्रेन को बारीकी से चेक किया गया।

आशीष पांडेय
मथुरा:
उत्तर प्रदेश के जिले मथुरा में घंटों तक ट्रेन को रोका गया क्योंकि ऐसी सूचना मिली थी कि उसमें बम है। यूपी में झांसी से हजरत निजामुद्दीन जाने वाली ताज एक्सप्रेस ट्रेन में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब किसी ने ट्रेन में बम की सूचना दी। स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त की देर शाम आई इस सूचना के बाद ट्रेन को मथुरा जंक्शन स्टेशन पर रोका गया। स्टेशन में ट्रेन करीब दो घंटे तक खड़ी रही और चप्पे-चप्पे की बारीकी से देखा गया। सुरक्षा बलों ने ट्रेन की गहनता से जांच की और जब इस बात की पुष्टि हो गई कि यह सूचना गलत थी। ट्रेन में कोई बम नहीं है तब जाकर ट्रेन को रवाना किया गया था।

पुलिस से लेकर रेल प्रशासन में मचा हड़कंप 
दरअसल उत्तर मध्य रेलवे के आगरा मंडल स्टेशन के कंट्रोल रूम पर एक अज्ञात नंबर से आई कॉल के बाद हड़कंप मच गया। अंजान व्यक्ति ने कंट्रोल रूम पर फोन से सूचना दी कि ताज एक्सप्रेस ट्रेन में बम है। सूचना मिलते ही रेलवे में हड़कंप मच गया। स्वतंत्रता दिवस की देर शाम आई सूचना के बाद सभी को अलर्ट कर दिया। जिस समय कंट्रोल रूम में सूचना मिली तो उस समय ट्रेन आगरा से मथुरा की तरफ रवाना हो चुकी थी। इस दौरान पुलिस महकमे से लेकर रेल प्रशासन तक में हड़कंप मच चुका था।

स्टेशन में ट्रेन के पहुंचते ही जवानों ने घेर लिया
इसकी सूचना मिलने के बाद विभिन्न सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। जैसे ही ट्रेन मथुरा पहुंची तो आरपीएफ, जीआरपी, सिविल पुलिस और बम डिस्पोजल स्क्वायड के जवानों ने घेर लिया। ट्रेन के हर कोच को सुरक्षा बल के जवानों ने चेक किया। डॉग स्क्वायड और बम स्क्वायड ने ट्रेन की चप्पे चप्पे की तलाशी ली। सुरक्षा एजेंसियों ने ट्रेन की गहनता से जांच करने के बाद ट्रेन को फिट फॉर रन करार देते हुए दिल्ली की तरफ रवाना कर दिया। ट्रेन मथुरा जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या 2 पर करीब 2 घंटे तक खड़ी रही। इस मामले में सीओ सिटी अभिषेक तिवारी का कहना है कि किसी ने ट्रेन में किसी अवांछनीय वस्तु की, जानकारी दी, जिसके बाद ट्रेन को चेक किया मगर कुछ भी नहीं मिला। 

भाजपा नेता ने ट्वीट कर सीएम योगी से की कार्रवाई की मांग, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर वायरल हो रहा ये वीडियो

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश के लखनऊ-कानपुर, आगरा-मेरठ से गोंडा तक तपती गर्मी, राहत के आसार कम
UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ से प्रयागराज तक गर्मी का कहर, जानें 10 प्रमुख जिलों का मौसम