इन प्रत्याशियों ने बड़े अंतर से दर्ज की जीत, सीएम योगी और कई मंत्रियों का नाम भी लिस्ट में शामिल

Published : Mar 11, 2022, 03:15 PM IST
इन प्रत्याशियों ने बड़े अंतर से दर्ज की जीत, सीएम योगी और कई मंत्रियों का नाम भी लिस्ट में शामिल

सार

यूपी चुनाव के दौरान कई प्रत्याशियों ने बड़े अंतर से जीत दर्ज कर विजय पताका फहराई। इस लिस्ट में योगी सरकार के कई मंत्रियों का नाम भी शामिल है। इन सभी प्रत्याशियों की जीत का अंतर एक लाख से अधिक रहा। 

लखनऊ: यूपी चुनाव परिणाम सामने आने के साथ ही हर तरफ चुनावी चर्चाएं जारी हैं। हर कोई हार-जीत और अगली सरकार की बातों में लगा हुआ है। हालांकि इस बीच कुछ ऐसे प्रत्याशी भी हैं जिनकी जीत ऐतिहासिक हो गई है। इन प्रत्याशियों ने अपने प्रतिद्वंदियों को अच्छे अंतर से चुनाव में शिकस्त दी है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही प्रत्याशियों के बारे में बताने जा रहे हैं। 

अव्वल रहे सुनील कुमार शर्मा 
साहिबाबाद से भाजपा प्रत्याशी सुनील कुमार शर्मा ने अपने प्रतिद्वन्दी को 2 लाख 14 हजार 835 वोटों के अंतर से चुनाव हराया। 

पंकज सिंह की जीत की भी हुईं चर्चा
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र पंकज सिंह ने यूपी चुनाव में एक बार फिर से जीत का परचम फहराया। पंकज सिंह नोएडा से 1 लाख 81 हजार 513 वोटों के अंतर से जीते। वहीं दादारी से भाजपा प्रत्याशी तेजपाल सिंह नागर ने 1 लाख 38 हजार 218 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। जबकि मेरठ कैंट से अमित अग्रवाल ने 1 लाख 17 हजार 526 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। वहीं आगरा उत्तर से भाजपा प्रत्याशी पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने 1 लाख 12 हजार 370 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। महरौनी से भाजपा प्रत्याशी मनोहर लाल पन्थ ने भी 1 लाख 10 हजार 451 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। 

श्रीकांत शर्मा और सीएम योगी ने भी दर्ज की बड़ी जीत 
योगी सरकार में मंत्री श्रीकांत शर्मा ने मथुरा में 1 लाख 9 हजार 803 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। जबकि ललितपुर से भाजपा प्रत्याशी राम रतन कुशवाहा ने 1 लाख 7 हजार 217 वोटों से जीत दर्ज की। जबकि अतुल गर्ग ने गाजियाबाद से 1 लाख 5 हजार 389 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। वहीं सीएम योगी ने भी गोरखपुर शहर से 1 लाख 2 हजार 399 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। 

बागपत: मतगणना स्थल पर SP-RLD समर्थकों के हंगामे के बाद हरकत में आई पुलिस, 450 से अधिक लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: यूपी में आज 43°C पारा, कई जिलों में हीट वेव अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल
Etawah Horror: शादी के 3 महीने बाद ही दुल्हन की मौत