आप भी हो सकते हैं इस फ्रॉड का शिकार, शातिर इस तरह ATM से निकाल लेते थे पैसे

Published : Oct 01, 2019, 08:13 PM ISTUpdated : Oct 01, 2019, 08:14 PM IST
आप भी हो सकते हैं इस फ्रॉड का शिकार, शातिर इस तरह ATM से निकाल लेते थे पैसे

सार

यूपी के बाराबंकी में एटीएम से पैसे निकालने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने रिश्ते में जीला साले 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें एक आरोपी बलरामपुर संयुक्त जिला अस्पताल में बतौर आयुष्मान मित्र के पद पर तैनात है।

बाराबंकी (Uttar Pradesh). यूपी के बाराबंकी में एटीएम से पैसे निकालने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने रिश्ते में जीला साले 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें एक आरोपी बलरामपुर संयुक्त जिला अस्पताल में बतौर आयुष्मान मित्र के पद पर तैनात है।

क्या है पूरा मामला
मामला कोतवाली नगर क्षेत्र का है। यहां देवा तिराहे के पास स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक के एटीएम का है। बैंक मैनेजर अनुज श्रीवास्तव के मुताबिक, बीती 4 जून को एक ग्राहक ने एटीएम से 10 हजार रुपए निकाले। लेकिन रुपए बाहर नहीं निकले और उसके अकाउंट से भी कट गए। इस पर ग्राहक ने बैंक की ब्रांच में इसकी शिकायत की। इसके बाद मशीन की जांच कराई गई, जिसमें मामले का खुलासा हुआ। सीसी फुटेज खंगालने पर दो युवकों द्वारा ग्राहक के जाने के बाद वो 10 हजार रुपए निकालने का खुलासा हुआ। 

इस तरह एटीएम से निकालने थे पैसे 
अपर पुलिस अधीक्षक आर एस गौतम ने बताया, शाखा प्रबंधक अमित श्रीवास्तव ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। कोतवाली पुलिस ने राजफाश करते हुए अयोध्या हाईवे पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया, वो कई जिलों में एटीएम कार्ड का प्रयोग करके अपने खाते से पैसे निकालते थे। जैसे ही पैसे बाहर आने के लिए एटीएम की ग्रिल खुलती, ये वहां एक तार फंसा देते थे। इसके बाद जब भी कोई दूसरा एटीएम पर पैसे निकालने आता है तो मशीन चलती, लेकिन पैसा बाहर आने के बजाय ग्रिल में फंस जाता था। ग्राहक यह सोचता था कि उसके पैसे नहीं निकले। उसके जाने के बाद ये लोग लकड़ी या किसी अन्य नुकीली चीज की मदद से एक एक कर सारा पैसा बाहर निकाल लेते थे। यह तरीका इन्होंने यू-ट्यूब पर सीखा था।

"

पुलिस का क्या है कहना
एएसपी ने बताया ने बताया, आरोपियों के पास से 1900 रुपये और मोबाइल बरामद किया गया है। जांच में पता चला कि इन दो के अलावा सुभाष भी इस गिरोह का सदस्य है, जो कि बहराइच जेल में बंद है।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Budget 2026-27: किसानों के लिए खुला खजाना, सोलर पंप से डेयरी तक बड़े ऐलान
UP Budget 2026 वाले दिन खुशखबरी! सोना-चांदी सस्ते, जानिए आपके शहर में ताजा रेट्स