यूपी के इस गांव में नहीं हो रही बारिश, खेत में भूखी प्यासी यूं तप कर रही हैं लड़कियां

Published : Jul 19, 2020, 07:10 PM IST
यूपी के इस गांव में नहीं हो रही बारिश, खेत में भूखी प्यासी यूं तप कर रही हैं लड़कियां

सार

गांव के लोग बताते हैं कि इस तरह पूजा पाठ करने से परिजनों ने उन्हें मना किया था। लेकिन, लड़कियां गांव में खुशहाली के बादल बरसवाने के लिए भूखे पेट तप पर बैठ गईं। जिसने भी इस बारें में सुना वह खेत पर पहुंच गया। लड़कियां को विश्वास है कि, ईश्वर उनकी कामना जरूर पूरी करेंगे।

अलीगढ़ (Uttar Pradesh) ।  बिहार सहित कई राज्यों में बाढ़ की खबर आ रही हैं। लेकिन, यूपी के अलीगढ़ में एक गांव  सिकुर्रा पूरी तरह से सूखे की मार झेल रहा है। आज तो गांव की खुशहाली के लिए 4 लड़कियों ने खेत में ही पूजा पाठ शुरू कर दिया। परिजनों के मना करने के बाद भी ये लड़कियां भूखे-प्यासे जप-तप कर रही हैं। बता दें कि इस गांव में छह माह से अब तक अच्छी बारिश नहीं हुई है। जिसके कारण किसानों को परेशानी हो रही है। 

गांव वालों की पीड़ा देखकर ली निर्णय
अलीगढ़ मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर सिकुर्रा गांव है। जहां गांव में 6 महीने से बारिश न होने से लोग परेशान हैं। बारिश न होने से फसलों के चौपट होने की बात होती रहती है। कहा जा रहा है कि आज से गांव की 4 लड़कियां भगवान की पूजा पाठ करने के लिए जप-तप कर रही हैं। ये लड़कियां अपने परिवार वालों की बातें सुनकर ऐसा कर रही हैं। 

भगवान पर है पूरा भरोसा
गांव के लोग बताते हैं कि इस तरह पूजा पाठ करने से परिजनों ने उन्हें मना किया था। लेकिन, लड़कियां गांव में खुशहाली के बादल बरसवाने के लिए भूखे पेट तप पर बैठ गईं। जिसने भी इस बारें में सुना वह खेत पर पहुंच गया। इंद्रदेव से अच्छी बारिश की मनौती की। लड़कियां को विश्वास है कि, ईश्वर उनकी कामना जरूर पूरी करेंगे।
 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

16 मिनट में गूंजीं तीन किलकारियां! महिला ने एक साथ 2 बेटे और बेटी को दिया जन्म
पुतला, नारेबाजी और पुलिस से टकराव... ज्ञानेश कुमार के खिलाफ यूपी में क्या-क्या हुआ?