महोबा में तीन बच्चों का गला रेत खुद भी फंदे पर झूल गई मां

महोबा स्थित कुलपहाड़ थाना क्षेत्र में शनिवार को पति से अनबन में महिला ने अपनी तीन संतानों को गला रेत का मौत की नींद सुला दिया और खुद भी फांसी पर झूलकर अपनी जान गवां दी। जानकारी के अनुसार, सोनम का अपने पति से झगड़ा चल रहा थी जिससे उसका पति उसे अपने साथ न रखने की जिद कर रहा था। पति के न मानने पर मृतका ने तीन बच्चों सहित आत्महत्या कर ली।

Asianet News Hindi | Published : Dec 4, 2021 10:09 AM IST

महोबा: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh News) के महोबा स्थित कुलपहाड़ थाना क्षेत्र में शनिवार को एक महिला ने अपने तीन बच्चों का गला रेता फिर खुद भी फांसी पर झूलकर अपनी जान दे दी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कमरे में तीन बच्चों के शव और महिला का शव फंदे लटका मिला है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। 

पति ने दी पुलिस को सूचना
स्थानीय लोगों ने बताया कि कल्याण मजदूरी और खेती करके परिवार का पालन पोषण कर रहा था और शुक्रवार की शाम खाना खाने के बाद वह खेतों में पानी लगाने गया था। वह रात में खेतों पर ही रुक गया था और सुबह जब घर लौटा तो दरवाजा बंद मिला। इसपर उसने पत्नी सोनम (sonam) को आवाज दी लेकिन काफी देर तक कोई आवाज न मिलने पर वह पड़ोसी के मकान से होते अपने घर की छत पर गया। मकान के अंदर जाकर देखा तो कमरे में फंदे पर पत्नी लटकी और पास में ही पुत्र का रक्त रंजित शव पड़ा था। चारपाई पर बेटी और सात साल की अंजली पर रजाई ओढ़ाई गई थी। इसपर कल्याण ने पड़ोसियों के साथ पुलिस को सूचना दी। 

Latest Videos

दिवाली से चल रही थी अनबन
घटना की जानकारी होते ही पूरे मोहल्ले में सनसनी (sensation) फैल गई और लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। खबर पाकर पहुंचे मृतका के भाई नरेड़ी निवासी भान सिंह ने बताया कि दिवाली (diwali) से बहन और बहनोई के बीच अनबन चल रही थी। बहनोई, बहन के हाथ का बना खाना भी नहीं खा रहे थे और उसे अपने साथ न रखने की जिद किए थे। पिछले दिनों उसने बहनोई को समझाने का प्रयास किया मगर बात नहीं बनी। दिल दहला देने वाली घटना की सूचना पाकर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और परिजनों से बयान दर्ज किए।

पुलिस अधीक्षक का बयान
पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह महोबा के कुलपहाड़ के कठवरिया मोहल्ले में कल्याण सिंह मकान में पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहता था। वहां पर आस-पास पूंछने से पता चला कि कल्याण सिंह की कुछ दिनों से पत्नी सोनम से अनबन चल रही थी। शुक्रवार की रात कल्याण सिंह खेत गया था, घर पर सोनम और उसकी तीन बच्चे थे। वापस लौटने पर कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला, आवाज देने के बाद भी कोई हलचल नहीं हुई तो गेट तोड़ा गया। कमरे में तीन बच्चों के शव और महिला का शव फंदे लटका मिला है। शवों को पोस्टमार्टम (postmortem) के लिए भेजा गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। 

Share this article
click me!

Latest Videos

जन्म-जयंती पर शत-शत नमनः भगत सिंह को लेकर PM मोदी ने क्या कुछ कहा...
उप मुख्यमंत्री के दबंग और नाबालिग बेटे का टशन, पुलिस के सामने बनाया रील
तीसरा महापावर बना भारत, चौड़ा हो गया 140 करोड़ भारतीयों का सीना!
बचाओ-बचाओ...गिड़गिड़ाती रही महिला पुलिस और लेडी ने फाड़ दी वर्दी-Video Viral
देश के लिए मर-मिटने वालों का सम्मान नहीं कर सकती कांग्रेस # shorts