1000 बीघा जमीन के लिए हुआ ट्रिपल मर्डर, बरेली पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Published : Jan 16, 2023, 12:35 PM IST
1000 बीघा जमीन के लिए हुआ ट्रिपल मर्डर, बरेली पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार

सार

ट्रिपल मर्डर के मामले में पुलिस ने अभी तक 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि पूरा विवाद जमीन की कब्जेदारी को लेकर था और इसी के चलते उस दिन की पूरी घटना हुई। 

बरेली: पुलिस ने ट्रिपल मर्डर का खुलासा करते हुए देर शाम 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार हुए आरोपियों के पास से पुलिस की टीम को 4 तमंचा, कारतूस और लाठी बरामद हुई है। प्राप्त  जानकारी के अनुसार यह पूरा विवाद और 3 हत्याएं 1000 बीघा जमीन को लेकर हुई थी। मामले में गिरफ्तार हुए आरोपियों ने बताया कि जमीन पर परमवीर की कब्जेदारी थी। तमाम विरोध के बावजूद वह जमीन पर कब्जा छोड़ने को तैयार नहीं था। इसी के चलते यह पूरी घटना सामने आई।

घटना वाले दिन खेत में कटा था गन्ना 
जिस दिन घटना हुई उस दिन वह उसी जमीन पर गन्ना काट रहा था। इसके चलते सुरेश पाल सौदेबाजी कर गैंग को तैयार कर गांव में पहुंचा। खेत पर कब्जेदारी के इरादे से गैंग के लोगों ने गन्ना काटने का विरोध किया। इशके बाद विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई। इसी फायरिंग के चलते 3 लोगों की जान चली गई। फिलहाल पुलिस इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए 18 नामजद आरोपियों में से 9 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। मामले को लेकर एसपी देहा राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि ट्रिपल मर्डर में हत्या आरोपी सूरजपाल, संजय, राहुल, विपिन तोमर, विकास तोमर, अजय की गिरफ्तारी की गई है। पूछताछ में विपिन और विकास ने बताया कि उनके पिता सुरेश पाल सिंह और ताऊ की जमीनों पर सरदार परमवीर ने कब्जा कर रखा था। 

क्या था पूरा मामला 
क्या था पूरा मामला फरीदपुर के गोविंदपुर गांव में 11 जनवरी की शाम को यह पूरी घटना सामने आई थी। जमीनी विवाद में ही दो पक्षों में गैंगवार सामने आया। विवाद के बीच एक पक्ष के 2 और दूसरे पक्ष के 1 शख्स को गोली लग गई। गोली लगने से हुई मौत के बाद यह मामला चर्चाओं में आया। इस घटना में एक व्यक्ति घायल भी हुआ था। इस पूरे मामले पीछे विवाद का कारण 1000 बीघा की जमीन थी। 

इंजीनियरिंग छात्रा एक्सीडेंट: 16 दिन बाद पकड़ा गया स्वीटी का गुनाहगार, नशे की हालत में मारी थी 3 को टक्कर

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

New Noida बनने की तैयारी तेज, 80 गांवों की जमीन पर बसेगा नया शहर, जानिए सब कुछ
UP Medical Device Park: योगी सरकार के नेतृत्व में YEIDA बना निवेश और मैन्युफैक्चरिंग का नया केंद्र