आपस में प्रेम विवाह करना चाहती है दो युवतियां, परिजनों ने पकड़ा और कर दी धुनाई

Published : Jun 30, 2022, 06:58 PM IST
 आपस में प्रेम विवाह करना चाहती है दो युवतियां, परिजनों ने पकड़ा और कर दी धुनाई

सार

यूपी के मेरठ में दो सहेलियों के आपस में शादी करने को लेकर हंगामा हो गया। दोनों शादी की जिद पर अड़ी थीं। दोनों शादी करने के लिए कोर्ट मैरिज करने गई थीं। दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी।

मेरठ:  यूपी के मेरठ में दो सहेलियों के आपस में शादी करने को लेकर हंगामा हो गया। दोनों शादी की जिद पर अड़ी थीं। दोनों शादी करने के लिए कोर्ट मैरिज करने गई थीं। दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी। जैसे ही इस बात की जानकारी एक युवती के परिजनों को पता चली तो वह सीधे मौके पर पहुंचे और युवती की पिटाई कर दी। सहेली की पिटाई होते देख दूसरी सहेली ने पुलिस बुला ली। परिजनों का विरोध देख पुलिस ने हस्तक्षेप किया और दोनों पक्षों को थाने ले आई, जहां घंटों हाईवोल्टेज ड्रामा चला। तमाम कोशिश के बावजूद दोनों युवतियों ने परिजनों के लाड़ प्यार को ठुकराकर चली गईं। पुलिस ने दोनों परिवारों से युवतियों की सुरक्षा का लिखित आश्वासन लिया है।

जानिए क्या है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक ये पूरा मामला मेडिकल थाना क्षेत्र से जुड़ा है, जहां दो युवतियों के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ समय पहले उनके परिजनों को इसका शक हुआ तो उन्होंने निगरानी बढ़ा दी। बुधवार को एक युवती मेडिकल क्षेत्र में अपनी सहेली के घर पहुंच गई, जिसके बाद हंगामा हो गया। दोनों के परिवार की महिलाएं भी आ गई। बीच सड़क हाथापाई होने की सूचना पर मेडिकल पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले आई। यहां महिला दरोगा ने दोनों युवतियों से बात की, तो पता चला कि वह समलैंगिक विवाह कर चुकी हैं और बालिग होने के कारण साथ रहना चाहती हैं, लेकिन उनके परिवार बाधा बने हैं।

नहीं पसीजा दोनों लड़कियों का दिल
दोनों की मां व बहने बातचीत के दौरान फूट फूटकर खूब रोई, बचपन के प्यार और माता-पिता के सपने का हवाला भी दिया, लेकिन दोनों लड़कियों का दिल नहीं पसीजा। आखिरकार पुलिस ने दोनों से बात की, जिसके बाद वह एक साथ निकल गईं। इंस्पेक्टर संत शरण सिंह ने बताया कि युवतियां बालिग हैं और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हैं। परिजनों से उनकी सुरक्षा का लिखित आश्वासन लिया गया है।

योगी सरकार ने फिर बढ़ाई 3 माह के लिए फ्री राशन योजना की अवधि, 15 करोड़ लोगों को होगा फायदा

यूपी सरकार जल्द 'परिवार कार्ड' करेगी जारी, सरकारी नौकरी समेत इन चीजों में मिलेगा फायदा

 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Govt Update: मोरना गंगा सहकारी चीनी मिल विस्तार पर मुहर, किसानों को मिलेगा बड़ा लाभ
UP Health News: योगी सरकार के मॉडल से यूपी में सुलभ और आधुनिक कैंसर इलाज