लाखों लोगों का डाटा चुराकर ये गिरोह ऐसे करता था ठगी

Published : Aug 11, 2019, 04:57 PM IST
लाखों लोगों का डाटा चुराकर ये गिरोह ऐसे करता था ठगी

सार

एसटीएफ को जांच के दौरान पता चला कि शुभम मिश्रा नाम का व्यक्ति नोएडा के सेक्टर 6 में एक फर्जी कॉल सेंटर संचालित करके ठगी कर रहा है।

नोएडा. नोएडा एसटीएफ ने ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो लोगों से पहले बीमा पॉलिसी, आईपीओ में निवेश कराने के नाम पर देश भर के 1 लाख लोगों का डाटा चोरी करके करीब 5 करोड़ से अधिक की ठगी करने वाले दो गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दोनों गिरोह के मुखिया को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शुभम मिश्रा पुत्र हरि कांत मिश्रा निवासी रवि नगर थाना मुगलसराय चंदौली, पंकज कुमार पुत्र भगवती शाह निवासी बलिया नवाबगंज के रूप में की है।

इस शख्स ने की थी शिकायत

नोएडा एसटीएफ एएसपी विशाल विक्रम ने बताया कि उन्नाव के पश्चिम टोला निवासी डॉ. अशोक कुमार दुबे ने जिले के पुरवा थाने में शिकायत दी थी। दुबे ने बताया था कि ठगों ने उनके मकान की छत पर डिजिटल डाटा मशीन लगाने के नाम पर 20 लाख रुपए की धोखाधड़ी की है। मामले को जांच के लिए एसटीएफ नोएडा को सौंपा गया था। 

कॉल सेंटर से करते थे ठगी 

एसटीएफ को जांच के दौरान पता चला कि शुभम मिश्रा नाम का व्यक्ति नोएडा के सेक्टर 6 में एक फर्जी कॉल सेंटर संचालित करके ठगी कर रहा है। इसके बाद पुलिस ने 9 अगस्त की देर रात सेक्टर 6 स्थित बी 47 में कॉल सेंटर पर छापेमारी कर गिरोह के मास्टरमाइंड दिल्ली के मयूर विहार फेज 1 निवासी शुभम मिश्रा और उसके साथी दिल्ली के करावल नगर शिव विहार निवासी पंकज कुमार को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने खुलासा किया वह देशभर में करीब 1 लाख ग्राहकों का डाटा चोरी कर विभिन्न तरीकों से 5 करोड़ रुपए की ठगी कर चुके है। मूलरुप से चंदौली के रवि नगर निवासी शुभम ने अशोक दुबे से 20 लाख रुपए की ठगी की बात भी स्वीकार की है।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Redevelopment Policy 2026: 25 साल पुराने फ्लैट अब होंगे नए जैसे, UP सरकार का बड़ा फैसला
Success Story: कभी घर तक सीमित थीं, अब हर महीने 1 लाख कमा रहीं ये महिलाएं