इंस्पेक्टर का तोता हुआ चोरी, पड़ोसी पर लगा आरोप, पुलिस ने 'मिट्ठू' पर छोड़ा फैसला; फिर देखें बेजुबान का न्याय

Published : May 07, 2020, 06:34 PM IST
इंस्पेक्टर का तोता हुआ चोरी, पड़ोसी पर लगा आरोप, पुलिस ने 'मिट्ठू' पर छोड़ा फैसला; फिर देखें बेजुबान का न्याय

सार

लखनऊ के आशियाना थाना क्षेत्र में रहने वाले पीएसी दरोगा रामकृपाल का पालतू तोता चोरी हो गया। तोता चोरी होने की जानकारी होते ही दरोगा की पत्नी ने हंगामा शुरू कर दिया। दारोगा की पत्नी ने पड़ोसी पर तोते को चोरी करने का आरोप लगाया

लखनऊ(Uttar Pradesh). लखनऊ के आशियाना थाना क्षेत्र में रहने वाले पीएसी दरोगा रामकृपाल का पालतू तोता चोरी हो गया। तोता चोरी होने की जानकारी होते ही दरोगा की पत्नी ने हंगामा शुरू कर दिया। दारोगा की पत्नी ने पड़ोसी पर तोते को चोरी करने का आरोप लगाया। मामला थाने तक पहुंचा। थाने में दोनों के बीच विवाद होने लगा तो प्रभारी निरीक्षक ने अकबर-बीरबल के जमाने वाला न्याय किया। पुलिस ने खुद तोते पर फैसला छोड़ दिया।

PAC के दारोगा रामकृपाल अपने परिवार के साथ आशियाना की न्यू गरारा इलाके में रहते हैं। मंगलवार सुबह उनकी पत्नी ने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी कि उनका पालतू तोता पड़ोसी ने चोरी कर लिया है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस के सामने दोनों पक्ष भिड़ गए एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते रहे। मामला बिगड़ता देख पुलिस दोनों पक्षों को थाने लेकर गई वहां पहुंचने के बाद भी दोनों पक्षों में कहासुनी जारी रही।

फैसले के लिए तोते को लाया गया थाने 
दरोगा की पत्नी का आरोप था कि उनका तोता एक हफ्ते पहले पिंजरे से उड़ गया था जिसे चोरी कर पड़ोसी ने अपने पास रख लिया। मंगलवार सुबह उसे पिंजरे में रख कर ले जाते हुए देखा है।
दरवाजे के सामने आते ही तोता शोर मचाने लगा था। प्रभारी निरीक्षक संजय राय ने दोनों पक्ष की अलग-अलग बात सुनी। इसके बाद फैसला करने के लिए पिंजरे में बंद तोते को थाने लाया गया।

तोते पर छोड़ा गया फैसला 
आशियाना इंस्पेक्टर संजय राय ने विवाद बढ़ने के बाद आरोपी से तोता लाने के लिए कहा। इंस्पेक्टर ने कहा कि इसके पिंजरे को खोला जाए ये तोता जिसका होगा उसके पास खुद ब खुद चला जाएगा। इसके लिए पिंजरा सहित तोते को थाने लाया गया। पुलिस तोते को पिंजरे से बाहर निकालने की तैयारी कर रही थी इस बीच वह उड़ गया। तोता के उड़ जाने के बाद पीएसी के दरोगा की पत्नी और बेटी का रोना शुरू हो गया। काफी देर तक वह थाने में रोती रही।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 25 July 2026: गुजरात में बहुत भारी बारिश, दिल्ली-NCR, यूपी, एमपी, महाराष्ट्र समेत 8 राज्यों में मौसम का अलर्ट, IMD अपडेट
Weather Forecast 24 July 2026: दिल्ली से मुंबई तक बारिश, इन 7 राज्यों में कहीं गरजेंगे बादल तो कहीं तूफान का अलर्ट