उन्नाव रेप और हत्याकांड: पुलिस ने खोदवाया गड्ढा, घर वालों ने किया अंतिम संस्कार करने से मना, ये है पूरा मामला

Published : Mar 12, 2020, 01:50 PM IST
उन्नाव रेप और हत्याकांड: पुलिस ने खोदवाया गड्ढा, घर वालों ने किया अंतिम संस्कार करने से मना, ये है पूरा मामला

सार

पीड़िता के घर से करीब 300 मीटर दूर प्रशासनिक अफसरों ने गड्ढा भी खुदवा दिया। बिना पूछे गड्ढा खुदवाने से पीड़ित परिवार के लोग नाराज हो गए। एडीएम और अपर एसपी पीड़ित परिवार को समझाने पहुंचे तो पीड़ित परिवार ने शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। उनका कहना था कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर ली जाती वह शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।   

उन्नाव (Uttar Pradesh) । होली के दिन मासूम की रेप के बाद हत्या का मामला तूल पकड़ लिया है। अब घरवालों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया है। उनकी मांग है कि जब तक दरिंदों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती तब तक वह अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। वहीं, पुलिस प्रशासन पीड़ित परिवार को समझाने की कोशिश की, पीड़िता के घर से करीब 300 मीटर दूर प्रशासनिक अफसरों ने गड्ढा भी खुदवा दिया था। बिना पूछे गड्ढा खुदवाने से पीड़ित परिवार के लोग नाराज हो गए। बता दें कि इस मामले को लेकर कांग्रेस लगातार योगी सरकार को घेर रही है, जबकि सीएम पूरे घटना को लेकर सख्त है और आरोपियों की गिरफ्तारी का निर्देश दिए हैं।

यह है पूरा मामला
होली के दिन 10 मार्च को बिहार थाना क्षेत्र में 9 साल की मासूम अचेत अवस्था में मिली थी। परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया था। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि बेटी के साथ रेप हुआ है। साथ ही गला दबाया गया है। पीड़िता की हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने उसे कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।

आज होना है अंतिम संस्कार
बुधवार की देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव उसके घर पहुंचा तो लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। प्रशासन ने शव के अंतिम संस्कार के लिए पीड़ित परिवार को मनाने की कोशिश की। लेकिन. वह नहीं मानें। आईजी एस के भगत गांव में डटे रहे। घर वालों ने गुरुवार को अंतिम संस्कार पर फैसला लेने की बात कही थी। प्रशासन की तरफ से गांव में भारी संख्या में फोर्स तैनात की गई। 

इसलिए हुए नाराज
पीड़िता के घर से करीब 300 मीटर दूर प्रशासनिक अफसरों ने गड्ढा भी खुदवा दिया था। बिना पूछे गड्ढा खुदवाने से पीड़ित परिवार के लोग नाराज हो गए। एडीएम और अपर एसपी पीड़ित परिवार को समझाने पहुंचे तो पीड़ित परिवार ने शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। उनका कहना था कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर ली जाती वह शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। 

प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी
पीड़ित परिवार की ओर से पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई। उधर, सपाइयों की ओर से लगातार पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की जा रही है।
 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

West Bengal Politics: सुवेंदु अधिकारी को सीएम योगी की बधाई, ‘सोनार बांग्ला’ संकल्प पूरा होने का जताया विश्वास
West Bengal News: पीएम मोदी की मौजूदगी में सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, CM योगी ने पहनाया भगवा अंगवस्त्र