तीस हजारी कोर्ट दिल्ली में आज पेश होंगे विधायक कुलदीप सिंह सेंगर

भाजपा निष्कासित विधायक पर है रेप का आरोप। 

Asianet News Hindi | Published : Aug 5, 2019 6:27 AM IST

लखनऊ: उन्नाव रेप कांड के आरोपी भाजपा निष्कासित विधायक कुलदीप सिंह सेंगर और उनके सहयोगी शशि सिंह सोमवार को दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में पेश होंगे। रविवार की शाम विधायक सीतापुर जेल से दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे। दिल्ली जाते वक्त सेंगर ने कहा कि, "यह दुर्घटना है या साजिश? इसकी व्यापक जांच होनी चाहिए। मुझे सीबीआई और मिडिया दोनों पर भरोसा है। यह सब राजनीतिक साजिश है, जिसके तहत मुझे फंसाया जा रहा है। हम मदद करने के लिए पैदा हुए हैं। गरीबों की मदद, कमजोर की मदद, समाज के हर वर्ग की मदद का काम करने का काम हमने किया है। मैं ईश्वर से भगवान से प्रार्थना करता हूं। पीड़िता और उसका वकील जल्दी से जल्दी स्वस्थ हो जाए।"

आरोपी व पुलिसकर्मी आज लखनऊ तलब

Latest Videos

मामले में सभी नामजद नौ आरोपियों को सीबीआई ने सोमवार को लखनऊ दफ्तर तलब किया है। आरोपियों का यहां बयान दर्ज किया जााएगा। आरोपियों में कुलदीप सेंगर का भाई मनोज सिंह सेंगर, विनोद मिश्र, हरिपाल सिंह, नवीन सिंह, कोमल सिंह, अरुण सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, रिंकू सिंह, अवधेश सिंह शामिल हैं। नामजद आरोपियों के साथ पीड़िता व उसके परिवार की सुरक्षा में तैनात रहने वाले 15 पुलिसकर्मी भी सीबीआई मुख्यालय पहुंचे हैं। 


2017 में उन्नाव की रहने वाली एक युवती ने विधायक कुलदीप सिंह सेंगर व उनके भाईयों पर रेप का आरोप लगाया था। बीते 28 जुलाई को रायबरेली जाते समय पीड़िता की कार को ट्रक ने टक्कर मार दी थी। जिसमें पीड़िता की चाची व मौसी की मौत हो गई थी। जबकि घायल पीड़िता व उसके वकील की हालत नाजुक है। दोनों का इलाज लखनऊ के केजीएमयू में चल रहा है। वकील का वेंटिलेटर हटा दिया गया है। जबकि पीड़िता अभी भी वेंटिलेटर पर है।
 

Share this article
click me!

Latest Videos

चुनाव मेरी अग्नि परीक्षा, जनता की अदालत में पहुंचे केजरीवाल #Shorts #ArvindKejriwal
कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts
इस्तीफा देने के बाद कहां रहेंगे केजरीवाल, नहीं है घऱ #Shorts
Pitru Paksha 2024: पितृपक्ष में क्यों कराया जाता है कौवे को भोजन, क्या है महत्व
Pitru Paksha 2024: बिना पैसा खर्च किए कैसे करें पितरों को खुश ?