यूपी चुनाव से पहले बसपा ने चल दिया बड़ा दांव, 10 दलों से गठबंधन का ऐलान

Published : Jan 18, 2022, 05:25 PM ISTUpdated : Jan 18, 2022, 05:33 PM IST
यूपी चुनाव से पहले बसपा ने चल दिया बड़ा दांव, 10 दलों से गठबंधन का ऐलान

सार

बहुजन समाज पार्टी की ओर से 10 छोटे दलों के साथ गठबंधन का ऐलान कर दिया गया है। इसमें इंडिया जनशक्ति पार्टी, पच्चासी परिवर्तन समाज पार्टी, विश्व शांति पार्टी, संयुक्त जनादेश पार्टी, आदर्श संग्राम पार्टी, अखंड विकास भारत पार्टी, सर्वजन आवाज पार्टी, आधी आबादी पार्टी, जागरुक जनता पार्टी, सर्वजन सेवा पार्टी का नाम शामिल है। 

लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर लगातार प्रत्याशियों के नामों का ऐलान जारी है। राजनीतिक उठापठक के बीच चुनाव जीतने के लिए सभी राजनीतिक दल पूरी ताकत झोंकते दिखाई दे रहे हैं। इसी बीच नेताओं का दल-बदल अपने चरम पर है। वहीं बहुजन समाज पार्टी की ओर से भी 10 छोटे दलों के साथ गठबंधन का ऐलान कर दिया गया है। पार्टी के महासचिव सतीष चंद्र मिश्रा ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी को 10 राजनीतिक दलों का समर्थन मिला है। 
सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि, 'मायावती जी के विकासशील विचारों से प्रेरित होकर बहुजन समाज पार्टी को 10 राजनीतिक दलों ने समर्थन का ऐलान किया है। सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की विचारधार के साथ आगे बढ़ने और कार्य करने का संकल्प लिया है।' जिन 10 राजनीतिक दलों ने बसपा को समर्थन का ऐलान किया उसमें इंडिया जनशक्ति पार्टी, पच्चासी परिवर्तन समाज पार्टी, विश्व शांति पार्टी, संयुक्त जनादेश पार्टी, आदर्श संग्राम पार्टी, अखंड विकास भारत पार्टी, सर्वजन आवाज पार्टी, आधी आबादी पार्टी, जागरुक जनता पार्टी, सर्वजन सेवा पार्टी का नाम शामिल है। 

 

सपा की राह पर ही बसपा 
यूपी के प्रमुख विपक्षी दलों ने विधानसभा चुनाव में छोटे दलों के साथ ही गठबंधन की रणनीति बनाई है। बीते चुनावों में कांग्रेस और फिर बसपा से गठबंधन के बाद मिली असफलता के बाद अखिलेश यादव ने भी साफ कर दिया था कि वह किसी भी बड़े दल के साथ गठबंधन हीं करेंगे। इसी राह पर बसपा भी आगे बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। बसपा ने भी इन दलों के साथ गठबंधन कर साफ कर दिया है कि चुनाव को लेकर वह एक्टिव मोड पर है। 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Police Result 2026 जल्द! कटऑफ, मेरिटलिस्ट और PET-PST पर क्या है लेटेस्ट अपडेट? जानिए यहां
Weather Forecast 31 July 2026: दिल्ली-NCR, एमपी, महाराष्ट्र से राजस्थान तक 7 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर का हाल