UP board 10 result 2022: टॉप 10 में कानपुर नगर के 5 विद्यार्थी, जानिए टॉपर प्रिंस पटेल को मिले कितने नंबर

Published : Jun 18, 2022, 03:02 PM ISTUpdated : Jun 18, 2022, 03:05 PM IST
UP board 10 result 2022: टॉप 10 में कानपुर नगर के 5 विद्यार्थी, जानिए टॉपर प्रिंस पटेल को मिले कितने नंबर

सार

यूपी बोर्ड की ओर से कक्षा 10 का परिणाम जारी कर दिया गया है। जारी परिणाम में कानपुर नगर के प्रिंस पटेल ने बाजी मारी है। उन्हें 600 में से 586 अंक प्राप्त हुए हैं। 

कानपुर: यूपी बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। हाईस्कूल का परिणाम दोपहर दो बजे सभी के सामने आने के बाद से छात्र-छात्राओं में उत्साह का माहौल है। कानपुर नगर के प्रिंस पटेल ने इस बार दसवीं में टॉप किया है। प्रिंस पटेल कानपुर के मुरलीपुर स्कूल के छात्र हैं। उन्होंने 600 में से 586 नंबर प्राप्त किए हैं। 

टॉप 2 पर हैं संस्कृति और किरण 
टॉपर की लिस्ट में अगला नाम मुरादाबाद की संस्कृति ठाकुर का है। इसी के साथ कानपुर नगर की किरण कुशवाहा को भी संयुक्त रूप से दूसरा स्थान मिला है। दोनों ही बालिकाओं ने 600 में से 585 अंक हासिल किए हैं। संस्कृति ठाकुर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गुलाब बारी मुरादाबाद की छात्रा हैं। जबकि किरण कुशवाहा शिवाजी इंटर कॉलेज कानपुर नगर की छात्रा हैं। 

टॉप 10 में यह छात्र-छात्राएं शामिल 
प्रिंस पटेल - कानपुर नगर 
संस्कृति ठाकुर - मुरादाबाद और किरन कुशवाहा - कानपुर नगर 
अनिकेत शर्मा - कन्नौज 
पलक अवस्थी - कानपुर नगर 
आस्था सिंह - प्रयागराज 
एकता वर्मा- सीतापुर 
अथर्व श्रीवास्तव - रायबरेली 
नैंसी वर्मा - कानपुर नगर 
प्रांशी द्विवेदी- कानपुर नगर 

टॉप 10 में कानपुर नगर के 5 विद्यार्थी 
टॉपर्स की लिस्ट में 10 अव्वल विद्यार्थियों में से 5 विद्यार्थी कानपुर नगर के हैं। इन सभी ने अव्वल स्थान हासिल किया है। बोर्ड की ओर से जानकारी दी गई की हाईस्कूल की परीक्षा 8373 केंद्रों पर संपन्न हुई थी। हाईस्कूल में संपूर्ण परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 88.18 फीसदी रहा है। इसमें बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 85.25 और बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 91.69 फीसदी है। बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत बालकों के उत्तीर्ण प्रतिशत से 6.44 फीसदी अधिक है। 

बोर्ड रिजल्ट आने के बाद दिख रहा उत्साह

ज्ञात हो कि छात्र-छात्राएं लंबे समय से बोर्ड रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे। ऐसे में अब दसवीं का रिजल्ट सामने आने के बाद उन्होंने राहत की सांस ली है और वह परिणाम देखकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। 

यूपी बोर्ड रिजल्ट देखने में आ रही है दिक्कत तो इन अन्य तरीकों का भी कर सकते हैं इस्तेमाल, तुरंत दिखेगा परिणाम

Up board 10 result 2022: यूपी बोर्ड टॉपर्स को मिल सकता है बड़ा इनाम, जानिए क्या रहेगा इस बार अलग

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

योगी सरकार का बड़ा ऐलान, अब बाबा साहेब की प्रतिमा को मिलेगी फुल सिक्योरिटी
IndiGo flights : कभी गु्स्सा तो कभी आंसू, वाराणसी में बुजुर्ग यात्रियों का दर्द