Up board 10 result 2022: 6.44 फीसदी छात्रायें छात्रों से निकली आगे, एक बार फिर मारी बाज़ी

यूपी बोर्ड ने 10वीं का रिज़ल्ट जारी कर दिया कर दिया है। जिसमें इस बार फिर से लड़कियों का दबदबा बना हुआ है। इस बार लड़कियों का पास प्रतिशत 91.69 रहा है।

 

Asianet News Hindi | Published : Jun 18, 2022 10:24 AM IST

लखनऊ: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट अपनी आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जारी कर दिया है। जिसमें लड़कियों का दबदबा रहा है। बोर्ड द्वारा जारी नतीजों के अनुसार यूपी बोर्ड 10वीं के रिजल्ट में कुल 88.18 फीसदी छात्र पास हुए है,जिनमें से लड़कियों का पास प्रतिशत 91.69 रहा। वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 85.25 फीसदी रहा है। इस बार 6.44 फीसदी अधिक बालिकाएं पास हुई हैं।

पिछले साल भी लड़किों ने मारी थी बाजी
बता दें कि पिछले साल भी यूपी बोर्ड रिज़ल्ट में लड़कियों ने लड़को से ज्यादा फीसदी लड़कियां पास हुई थी। पिछले वर्ष 10वीं में लड़कों का पास प्रतिशत 99.52 फ़ीसदी था, वहीं 99.55 फीसदी लड़कियां 10वीं में सफल घोषित की गईं थीं। 12वीं में भी लड़कियों का पास प्रतिशत 98.40 फ़ीसदी था, जबकि 97.47 फीसदी लड़के ही पास थे।

Latest Videos

कानपुर के प्रिंस पटेल ने किया टॉप
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं का परिणाम जारी हो गया है। लड़कों में कानपुर के प्रिंस पटेल ने टॉप किया है। लड़कियों में मुरादाबाद की संस्कृति ठाकुर पहले नंबर पर रहीं हैं।

88.18% परीक्षार्थी हुए सफल
हाईस्कूल में कुल 88.18% परीक्षार्थी सफल हुए हैं। कानपुर नगर के प्रिंस पटेल, अनुभव इंटर कॉलेज मुरलीपुर कानपुर ने हाई स्कूल में टॉप किया है। उन्हें 600 में से 586 अंक प्राप्त हुए हैं। वहीं  टॉप 27 बच्चों में 19 लड़कियां और 8 लड़के हैं। यूपी बोर्ड 10वीं के रिजल्ट यहां आसानी से चेक कर सकते हैं।

एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं रिजल्ट
यूपी बोर्ड के छात्र एसएमएस के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को UP12 अथवा UP10 के साथ रोल नंबर टाइप कर 56263 पर मैसेज भेजना होगा। इसके बाद यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022 उनके मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से ही आ जाएगा।

यूपी बोर्ड रिजल्ट देखने में आ रही है दिक्कत तो इन अन्य तरीकों का भी कर सकते हैं इस्तेमाल, तुरंत दिखेगा परिणाम

Up board 10 result 2022: यूपी बोर्ड टॉपर्स को मिल सकता है बड़ा इनाम, जानिए क्या रहेगा इस बार अलग

 

Share this article
click me!

Latest Videos

दुर्गा प्रतिमा बनाने के लिए क्यों लेते हैं ‘सेक्स वर्कर्स’ के आंगन की मिट्टी । Durga Puja । Navratri
Pitru Paksha 2024: पितृपक्ष में क्यों कराया जाता है कौवे को भोजन, क्या है महत्व
चीन को चैन से सोने न देगा ये ड्रोन, , Joe Biden - PM Modi ने पक्की की डील
अमेरिका ने लौटाया भारत का 'खजाना', 297 नायाब चीजों के साथ वापस लौटेंगे PM Modi । India America
'क्या बेटा इतना बड़ा हो गया जो मां को आंख दिखाए' मोहन भागवत से Arvind Kejriwal ने पूछे 5 सॉलिड सवाल