यूपी चुनाव: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, कड़ा धाम पहुंचकर माता शीतला के किए दर्शन

यूपी चुनाव के बीच डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कसिया में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इसके बाद उन्होंने कड़ा धाम पहुंचकर माता शीतला के दर्शन भी किए। उन्होंने नामांकन से पहले भी यहां पूजा अर्चना की थी। 

Asianet News Hindi | Published : Mar 6, 2022 12:01 PM IST

कौशांबी: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रविवार को दोपहर 11:00 बजे कौशांबी पहुंचे। सातवें चरण के चुनाव से पहले उप मुख्यमंत्री ने यहां पहुंचकर सयारा हेलीपैड पर आगमन के उपरांत कसिया में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उप मुख्यमंत्री ने कसिया स्थित केपीएस विद्यालय में बूथ स्तरीय पदाधिकारियों के साथ यह चुनावी समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्हें सिराथू विधानसभा क्षेत्र के बूथ पदाधिकारियों द्वारा प्रेषित समीक्षा रिपोर्ट भाजपा जिलाध्यक्ष के द्वारा प्राप्त हुई। इसके बाद उन्होंने कड़ा धाम पहुंचकर माता शीतला के दर्शन भी किए। 

उपमुख्यमंत्री ने रविवार को कौशांबी पहुंचकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आगामी रणनीति तैयार की। वह जनपद में चुनाव के बाद से ही लगातार अन्य सीटों पर प्रचार के लिए लगे हुए थे। लिहाजा उन्होंने रविवार को वहां पहुंचकर सभी विधानसभा सीटों का हाल जाना। इस दौरान कार्यकर्ताओं और नेताओं को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद भी दिया गया। केशव प्रसाद ने कार्यकर्ताओं से  बातचीत के दौरान एक बार फिर से वहां भाजपा की जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि भाजपा पिछली बार से भी ज्यादा अंतर के साथ सरकार बनाने जा रही है। केशव ने विपक्ष को लेकर कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस की हालत खराब हो चुकी है। छह चरणों के मतदान के बाद जाहिरतौर पर इन पार्टियों के नेता भी इसका अनुमान लगा चुके हैं। यही कारण है कि सातवें चरण के चुनाव से पहले सपा, कांग्रेस के नेताओं ने मंदिर दौड़ना शुरु कर दिया। 

नामांकन से पहले भी किए थे माता शीतला के दर्शन
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सिराथू से नामांकन से पहले भी कड़ा धाम पहुंचकर माता शीतला का आशीर्वाद प्राप्त किया था। यहां से ही उन्होंने सिराथू के लिए चुनावी शुरुआत की थी। जिसके बाद वह रविवार को एक बार फिर कड़ा धाम पहुंचे। वहां पहुंचकर उन्होंने माता के दर्शन के साथ ही मंदिर समिति के पदाधिकारियों से भी मुलाकात की। इसी के साथ भाजपा की जीत के लिए वहां कामना की। 

UP Election Info: उत्‍तर प्रदेश व‍िधानसभा चुनाव 2022 में 403 व‍िधानसभा सीट के ल‍िए पहले चरण का मतदान 10 फरवरी, दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, पांचवां चरण 27 फरवरी, छठा चरण 3 मार्च और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को है। कुल 7 चरणों में होगा यूपी में चुनाव। मतगणना 10 मार्च को होगी।

यूपी चुनाव: सपा में शामिल हुए BJP सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी, अखिलेश यादव ने किया स्वागत

Share this article
click me!