Special Story: 2 दिन बाद वोटिंग, आखिर कहां है यूपी चुनाव के लिए भाजपा का संकल्प पत्र और सपा का घोषणा पत्र ?

Published : Feb 07, 2022, 03:31 PM ISTUpdated : Feb 07, 2022, 03:36 PM IST
Special Story: 2 दिन बाद वोटिंग, आखिर कहां है यूपी चुनाव के लिए भाजपा का संकल्प पत्र और सपा का घोषणा पत्र ?

सार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए पहले चरण का मतदान 10 फरवरी हो होना है। हालांकि लोगों के मन में यह सवाल है कि चुनाव के दो दिन पहले तक भाजपा का संकल्प पत्र और सपा का घोषणापत्र क्यों नहीं जारी हुआ? जानकार मानते हैं कि भाजपा का संकल्प पत्र जारी होने के बाद ही सपा अपना घोषणापत्र जारी करेगी। 

गौरव शुक्ला

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में सात चरणों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को होना है। हैरानी है बात है कि अभी तक न ही सत्ता पक्ष न ही विपक्ष ने संकल्प पत्र या घोषणा पत्र जारी किया है। भाजपा ने, न ही सपा ने अभी तक जनता के बीच अपना विजन रखा है। जाहिर तौर पर जनता के बीच सवाल है कि सपा या भाजपा यदि सत्ता में आते हैं तो वह पांच साल के कार्यकाल में क्या करेंगे। इस लेतलतीफी को कुछ जानकार राजनीतिक लापरवाही मानते हैं। लोग कहते हैं कि यह रवैया लोकतंत्र के लिए मुफीद नहीं है। 

रविवार को जारी होना था भाजपा का घोषणापत्र 
चुनाव के पहले चरण के दो दिन पहले तक भाजपा या समाजवादी पार्टी ने अभी तक जनता के बीच अपना संकल्प पत्र या घोषणा पत्र नहीं रखा है। भाजपा को बीते दिनों रविवार 6 फरवरी 2022 को अपना घोषणा पत्र जारी करना था। हालांकि स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन के बाद इसे टाल दिया गया था। घोषणा पत्र को जारी करने को लेकर गृहमंत्री अमित शाह लखनऊ भी आ गए थे। हालांकि शोक की वजह से इसको टाल दिया गया। 

भाजपा का संकल्प पत्र आने के बाद सपा जारी करेगी घोषणापत्र 
जानकार मानते हैं कि भाजपा का संकल्प पत्र जारी होने के बाद ही समाजवादी पार्टी अपना घोषणापत्र जारी करेगी। भाजपा की ओर से जब रविवार 6 फरवरी को संकल्प पत्र जारी होना था उसके बाद कयास लगाए जा रहे थे इसके बाद सपा का घोषणा पत्र आ जाएगा। हालांकि भाजपा ने अपना संकल्प पत्र जारी करने का कार्यक्रम स्वर कोकिला के निधन के बाद उस दिन टाल दिया गया था। इसके बाद भी सपा का घोषणापत्र अभी तक नहीं आया है। 

भाजपा मंगलवार 8 फरवरी को जारी करेगी संकल्प पत्र 
भाजपा की ओर से अपना संकल्प पत्र 8 फरवरी को जारी किया जाना है। जिसके बाद देखना होगा कि समाजवादी पार्टी अपना घोषणापत्र कब जारी करती है। 

UP Election Info: उत्‍तर प्रदेश व‍िधानसभा चुनाव 2022 में 403 व‍िधानसभा सीट के ल‍िए पहले चरण का मतदान 10 फरवरी, दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, पांचवां चरण 27 फरवरी, छठा चरण 3 मार्च और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को है। कुल 7 चरणों में होगा यूपी में चुनाव। मतगणना 10 मार्च को होगी।

सपा अध्यक्ष ने BJP पर लगाया गंभीर आरोप, कहा- 'दिव्यांग पर दबाव डालकर भाजपा के पक्ष में करवाया वोट'

बिजनौर की जनता से बोले पीएम मोदी- 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में विकास की नदी का पानी ठहरा हुआ था

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP: नशे में धुत दूल्हा… दुल्हन बोली - गरीब से कर लूंगी शादी, इससे नहीं, सिखाया सबक
सीमा हैदर का SIR फॉर्म चर्चा में, प्रशासन भी हैरान… सचिन ने भरा या नहीं? सस्पेंस बरकरार