UP Chunav 2022: सोनभद्र में PM मोदी बोले- यूक्रेन में फंसे भारतीयों को लाने में सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी

Published : Mar 02, 2022, 02:07 PM IST
UP Chunav 2022: सोनभद्र में PM मोदी बोले- यूक्रेन में फंसे भारतीयों को लाने में सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी

सार

ऊर्जांचल की धरती से पीएम ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि भारत का सामर्थ्‍य है कि यूक्रेन में फंसे नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए अभियान चला रहे हैं। कई हजार नागरिकों को वापस लाया जा चुका है। भारत ने अपने चार मंत्रियों को भेज दिया है। संकट में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए वायुसेना को भी लगाया गया है। देश के लोगों को विश्‍वास दिलाता हूं कि सरकार अपने नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी।  

सोनभद्र: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी बुधवार दोपहर एक बजे के बाद चुनावी जनसभा को संबोधित करने सोनभद्र पहुंचे। पीएम की जनसभा को सुनने के लिए सुबह ही पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की जुटान के साथ तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया। दोपहर होते होते जनसभा स्‍थल पर लोगों का हुजूम उमड़ने लगा और सभा स्‍थल पार्टी के झंडे से पट गया। पीएम नरेन्‍द्र मोदी इसके पूर्व दोपहर में वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचे और वायुसेना के हेलीकाप्टर से सोनभद्र में चुनावी सभा को सम्बोधित करने के लिए रवाना हो गए।

ऊर्जांचल की धरती से पीएम ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि भारत का सामर्थ्‍य है कि यूक्रेन में फंसे नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए अभियान चला रहे हैं। कई हजार नागरिकों को वापस लाया जा चुका है। भारत ने अपने चार मंत्रियों को भेज दिया है। संकट में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए वायुसेना को भी लगाया गया है। देश के लोगों को विश्‍वास दिलाता हूं कि सरकार अपने नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी।

कोरोना वैक्‍सीन पर बोले कि टीका लगवाने के लिए लोगों से जुड़ने पर मुसीबत होती थी। हमारी सेनाओं के पराक्रम पर सवाल उठाते थे। यूपी के लोग क्‍या ऐसे लोगों को वोट दे सकते हैं? भारत का सबसे तेज टीकाकरण अभियान रहा है। 80 करोड़ ना‍गरिकों को मुफ्त राशन दिया गया है। यह आंकड़ा सुनकर दुनिया चौक जाती है। 

परिवारवादियों ने भारत का अपमान करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। यह अपमान यूपी का अपमान है। आपके जिले में आकर आपसे आग्रह कर रहा हूं कि आपको इस परिस्थिति में जीने को मजबूर किया है। आपको पीछे रखा, ऐसे लोगों को माफ मत करना। यह लोग देश और आपका भला नहीं कर सकते। सोनभद्र जैसे अनेक जिले हैं जहां अपने खजाने से प्रकृति ने समृद्ध किया। पहले खनिज संपदा को लूटा और अपने हाल पर छोड़ दिया। आज एनडीए सरकार सोनभद्र जैसे जिलों और जनजातीय समाज को पीछे नहीं रहने देगी। सोनभद्र को आकांक्षी जिला अभियान में शामिल किया। बिजली, शौचालय, गैस, शिक्षा और स्‍वास्‍थ्‍य के लिए सोनभद्र और आसपास को प्राथमिकता दी जा रही है। पांच लाख तक मुफ्त इलाज वाला आयुष्‍मान कार्ड भी बनवा रही है। 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

4 साल इंतजार के बाद पैदा हुए बच्चे की 23वें दिन नींद में मौत, पैरेंट्स को अलर्ट करने वाली खबर!
ये हैं भदोही की रेखा : कभी सिलाई करती थीं, अब बना रहीं डिटर्जेंट पाउडर