सपा ने यूपी चुनाव को लेकर 10 प्रत्याशियों की लिस्ट की जारी, लखनऊ समेत इन जगहों से उम्मीदवारों का ऐलान

Published : Feb 01, 2022, 01:30 PM IST
सपा ने यूपी चुनाव को लेकर 10 प्रत्याशियों की लिस्ट की जारी, लखनऊ समेत इन जगहों से उम्मीदवारों का ऐलान

सार

समाजवाटी पार्टी ने यूपी चुनाव को लेकर 10 और प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। इस लिस्ट में पार्टी ने लखनऊ की ज्यादातर सीटों से उम्मीदवारों का ऐलान किया है। इसी के साथ बांगरमऊ से मुन्ना अल्वी प्रत्याशी बनाया है। 

लखनऊ: यूपी चुनाव 2022 (UP Chunav 2022) को लेकर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने 10 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया गया है। पार्टी ने जारी की गई इस लिस्ट में उन्नाव बांगरमऊ, लखनऊ, रायबरेली बछरावां, सुल्तानपुर इसौली, बांदा बबेरू से प्रत्याशियों का ऐलान किया है।

पार्टी ने उन्नाव बांगरमऊ से मुन्ना अल्वी, लखनऊ बक्शी का तालाब से गोमती यादव, लखनऊ पश्चिम से अरमान, लखनऊ उत्तर से पूजा शुक्ला, लखनऊ पूर्व से अनुरोग भदौरिया, लखनऊ मध्य से रविदास मेहरोत्रा, लखनऊ कैंट से राजू गांधी, रायबरेली बछरावां से श्याम सुंदर भारती, सुल्तानपुर इसौली से ताहिर खान, बांदा बबेरू से विशम्भर यादव को टिकट दिया है। 

पूर्व कैबिनेट मंत्री अभिषेक मिश्रा का कटा टिकट 
लखनऊ की उत्तर विधानसभा से पूर्व में विधायक और अखिलेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे अभिषेक मिश्रा का टिकट पार्टी ने काट दिया है। पार्टी ने उनकी जगह पर पूजा शुक्ला को प्रत्याशी घोषित किया है। पूजा शुक्ला लगातार क्षेत्र में प्रचार में लगी हुई है और अपनी पैठ मजबूत कर रही हैं। 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ-कानपुर समेत पूरे यूपी में हीटवेव का तांडव जारी, राहत कब मिलेगी?
UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: यूपी में आज 43°C पारा, कई जिलों में हीट वेव अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल