यूपी चुनाव :बसपा सरकार के दर्जा प्राप्त मंत्री सुजय त्रिपाठी बीजेपी में शामिल, कई और संगठनों का मिला समर्थन

Published : Feb 16, 2022, 04:47 PM ISTUpdated : Feb 16, 2022, 04:49 PM IST
यूपी चुनाव :बसपा सरकार के दर्जा प्राप्त मंत्री सुजय त्रिपाठी बीजेपी में शामिल, कई और संगठनों का मिला समर्थन

सार

विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान से पहले बसपा, सपा और कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। भारतीय जनता पार्टी की जन कल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर बीजेपी ज्वाइनिंग कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेई की मौजूदगी में कई नेताओं ने भाजपा का दामन थामा है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का आगाज हो चुका है। दो चरणों के मतदान भी समाप्त हो चुके है। कई दिग्गजों की किस्मत ईवीएम में बंद हो चुकी है। सियासी दल अपने चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं, लेकिन विधानसभा चुनाव के बीच भी दल-बदल का सिलसिला अभी भी जारी है। बुधवार को सपा, बसपा समेत कई दलों के नेताओं ने बीजेपी की सदस्यता ली। साथ ही कई राजनैतिक एवं सामाजिक संगठनों ने बीजेपी को समर्थन दिया।

विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान से पहले बसपा, सपा और कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। भारतीय जनता पार्टी की जन कल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर बीजेपी ज्वाइनिंग कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेई की मौजूदगी में कई नेताओं ने भाजपा का दामन थामा है।बसपा सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री रहे सुजय कुमार त्रिपाठी को सदस्यता दिलाते समय लक्ष्मीकांत वाजपेई ने कहा प्रदेश में भाजपा की लहर चल रही है। सुजय कुमार के पिता विनय कुमार त्रिपाठी सरोजनी नगर से छह बार विधायक रहे हैं। सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामानन्द यादव, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव स्वरूप राज सिंह, जनता पार्टी के विजय प्रताप सिंह, सपा लोहिया वाहिनी उप्र के सचिव विवेक मिश्रा, हिन्दू जागरण मंच की जिला मंत्री अंचल अड़जरिया अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए हैं।

सोनभद्र की राजकुमारी दीक्षा कुमारी ने भी भाजपा का दामन थाम लिया है। अखिल भारतीय परिवहन विकास ट्रस्ट के जगदीश गुप्‍ता, भारतीय किसान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेन्‍द्र तिवारी, मोस्ट बैक्वर्ड क्लासेस आफ इण्डिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम सुमिरन विश्वकर्मा ने भाजपा को बिना शर्त समर्थन प्रदान करने का आश्‍वासन दिया है। भारतीय किसान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने भी भाजपा को समर्थन देने का एलान किया है।

बीजेपी ने विपक्षी दलों को यह झटका ऐसे समय पर दिया है, जब यूपी में दो फेज की वोटिंग हो चुकी है और 5 फेज की वोटिंग शेष है। 7 मार्च को अंतिम चरण की वोटिंग के बाद 10 मार्च को मतगणना होगी। हाल ही में कांग्रेस की तीन पोस्टर गर्ल भी बीजेपी में शामिल हुई हैं। 

UP Election Info: उत्‍तर प्रदेश व‍िधानसभा चुनाव 2022 में 403 व‍िधानसभा सीट के ल‍िए पहले चरण का मतदान 10 फरवरी, दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, पांचवां चरण 27 फरवरी, छठा चरण 3 मार्च और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को है। कुल 7 चरणों में होगा यूपी में चुनाव। मतगणना 10 मार्च को होगी।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP: बुंदेलखंड के 6 जिलों में मिलेट्स प्रोसेसिंग प्लांट तैयार,अगले साल से किसानों को मिलेगा फायदा
योगी सरकार की कड़ी कार्रवाई: उत्तर प्रदेश में अवैध शराब माफिया पर बड़ा प्रहार, लाखों लीटर शराब जब्त