'गरीब कल्याण योजना' को लेकर BJP ने जारी किया वीडियो, PM मोदी के लिए बोली महिला- 'उस आदमी ने हमारे चरण तक धोए'

Published : Mar 01, 2022, 11:06 AM ISTUpdated : Mar 01, 2022, 12:04 PM IST
'गरीब कल्याण योजना' को लेकर BJP ने जारी किया वीडियो, PM मोदी के लिए बोली महिला- 'उस आदमी ने हमारे चरण तक धोए'

सार

भारतीय जनता पार्टी के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से गरीब कल्याण योजना को लेकर एक वीडियो शेयर किया गया है। जिसमें एक महिला यह कहती हुई नजर आ रही कि मोदी जी के ईश्वर गरीब है, उन्होंने तो हमारे चरण तक धोए हैं। 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Vidhansabha Election) के छठे चरण का मतदान 3 मार्च को होना है। जिसके लिए सभी राजनीतिक पार्टियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। सभी दल चुनाव प्रचार-प्रसार के लिए रैली, जनसभा, रोड शो के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म से भी प्रचार कर रहे है। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल में एक वीडियो साझा किया गया है। जिसमें एक महिला कहती है कि खाली चुनाव के समय जिन्हें गरीब याद आते है। उनपर भरोसा कैसे होगा। अरे भरोसा तो उनपर होगा न जो हमेशा गरीबों में ईश्वर को देखते आए है जैसे मोदी जी, अरे हमारे चरण तक धोए है उस आदमी ने, उनका भगवान एक ही है गरीब समझे। गरीब को घर, अन्न, दवा, शिक्षा, सुरक्षा सब दिया है वो भी बिना भेदभाव के। जाति-धर्म से उठकर बढ़ाया है सम्मान सबसे पहले गरीब कल्याण।

बता दे कि छठे चरण के लिए मंगलवार की शाम प्रचार थम जाएगा। छठे चरण में 10 जिलों की 57 सीटों पर 3 मार्च को मतदान होना है। छठे चरण में अंबेडकरनगर, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीर नगर, महराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया व बलिया में मतदान होगा। यूपी के छठे चरण में 10 जिलों की 57 सीटों पर कुल 676 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। पिछली बार यानी 2017 में इन 57 सीटों में से 46 सीटें बीजेपी और दो सीटें उसके सहयोगी दलों अपना दल और सुभासपा ने जीती थीं। तब सुभासपा और भाजपा का गठबंधन था। इस बार सुभासपा और समाजवादी पार्टी (सपा) का गठबंधन है। छठें चरण में 11 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। इस चरण में कुल 2,14,62,816 (दो करोड़ चौदह लाख बासठ हजार आठ सौ सोलह) मतदाता हैं। इसमें 1,14,63,113 पुरुष, 99,98,383 महिला व 1320 थर्ड जेंडर के मतदाता शामिल हैं।

UP Election Info: उत्‍तर प्रदेश व‍िधानसभा चुनाव 2022 में 403 व‍िधानसभा सीट के ल‍िए पहले चरण का मतदान 10 फरवरी, दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, पांचवां चरण 27 फरवरी, छठा चरण 3 मार्च और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को है। कुल 7 चरणों में होगा यूपी में चुनाव।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट: योगी सरकार का विज़न, रोजगार और विकास का नया केंद्र बनेगा पश्चिमी यूपी
500 साल बाद बनी संत कबीर की जन्मस्थली, गजब की है गुलाबी पत्थरों की नक्काशी