यूपी चुनाव के लिए अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा का लोक कल्याण संकल्प पत्र 2022 जारी, जानिए क्या है खास

बीजेपी मंगलवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में अपना चुनावी घोषणापत्र जारी किया। इस दौरान गृहमंत्री अमित शाह, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और कई अन्य नेता मौजूद रहें। भाजपा पहले रविवार को घोषणापत्र जारी करने वाली थी हालांकि स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन के बाद उस कार्यक्रम को टाल दिया गया था।

Asianet News Hindi | Published : Feb 8, 2022 5:52 AM IST / Updated: Feb 08 2022, 01:13 PM IST

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पहले चरण के मतदान से पहले बीजेपी ने अपना घोषणापत्र (BJP Manifesto) मंगलवार 8 फरवरी 2022 को जारी किया। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह राज्य में पार्टी के चुनाव अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं। उनकी मौजूदगी में ही सीएम योगी आदित्यनाथ और अन्य नेताओं के साथ लोक कल्याण संकल्प पत्र (Lok Kalyan Sankalp Patra) का जारी करने का कार्यक्रम हुआ।

घोषणापत्र में राष्ट्रवाद, विकास, सुशासन जैसे तमाम मुद्दों को शामिल किया गया। अमित शाह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, यूपी के भाजपा चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद और दिनेश शर्मा की उपस्थिति में घोषणा पत्र जारी किया गया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी इस दौरान मौजूद रहेंगे। पहले चरण के मतदान से पहले मंगलवार को चुनाव प्रचार थमने जा रहा है इससे पहले जनता घोषणापत्र का इंतजार कर रही थी। 

Latest Videos

2014 में ही दे दिया था जनता ने संकेत : अमित शाह
गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि आज एक बार फिर संकल्प पत्र जारी करने के दौरान मुझे 5 साल पहले का दृश्य याद आता है। प्रदेश की जनता ने 2014 के चुनाव में ही यह संकेत दिया था कि आने वाले समय में यहां भाजपा की सरकार होगी। यह सिर्फ घोषणापत्र नहीं बल्कि यूपी के भविष्य को संवारने का संकल्प है। यह यूपी को देश के सबसे विकसित राज्य बनाने का संकल्प है। हमारी पांच साल की सरकार ने राजनीतिकरण से अपराधियों को मुक्त करने का काम किया है। 

2017 के 212 में से 92 फीसदी संकल्प हुए पूरे 
कुछ दिन पहले सपा अध्यक्ष ने हमारे पिछले संकल्प पत्र को लहराते हुए पूछा था कि कितने वादे पूरे हुए? आज में आपको बताना चाहता हूं कि 2017 के संकल्प पत्र में 212 संकल्प थे उसमें से 92 फीसदी संकल्प को समाप्त करने के बाद ही आपके बीच अगला संकल्प पत्र लेकर आए हैं। संकल्प पत्र घोषित होने के बाद यूपी की जनता हम पर औऱ योगी जी के नेतृत्व पर भरोसा करेगी। यूपी के चुनाव अभियान में भी जहां हम गए वहां लोगों की हमसे संतुष्टी दिखी। जनता ने कहा कि योगी जी ने प्रदेश को सलामत बनाया है। पश्चिमी यूपी में माताओं बहनों की सलामती नहीं थी। हमने जो कहा था वैसा ही किया और 5 साल में यूपी को माफियामुक्त बनाया। यूपी से माफिया पलायन कर चुके हैं। यूपी में 5 साल में डकैती 57 फीसदी, हत्या में 30 फीसदी, अपहरण में 52 फीसदी. दहेज मृत्यु में 8 फीसदी और बलात्कार के मामलों में 42 फीसदी की कमी आई है। 

पीएम मोदी ने जनता को वैक्सीन देकर किया सुरक्षित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 130 करोड़ की जनता को मुफ्त कोरोना की वैक्सीन देकर, सबको सुरक्षित किया है और पूरे देश में सबसे ज्यादा टीकाकरण करने वाला राज्य आज उत्तर प्रदेश है। हमने एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स का भी वादा किया था। आज मैं कहना चाहता हूं कि लगभग 2 हजार करोड़ की संपत्ति को भू-माफियाओं से मुक्त कराकर वहां गरीबों के आवास बन रहे हैं और कहीं शिक्षण संस्थान बन रहे हैं। आज उत्तर प्रदेश में 1.80 लाख कोविड बेड मौजूद हैं और 541 नए ऑक्सीजन प्लांट स्वीकृत किए हैं, जिसमें से 200 प्लांट शुरू हो गए हैं और बाकी पर तेजी से काम हो रहा हैं। जेवर एयरपोर्ट जब बन जाएगा, तब उत्तर प्रदेश न केवल भारत में अपितु पूरे विश्व में इंफ्रास्ट्रक्चर के मामले में जाना जाएगा। प्रदेश में डिफेंस कॉरिडोर भी आया है, पहले यहां गोलियां और कट्टे बनते थे, अब उनकी जगह गोले और तोपें बनेगी, जो देश की सुरक्षा में काम आएंगे।

सीएम योगी ने कहा जो कहा था वह किया, जो वादा करेंगे वह पूरा करेंगे

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा 2022 के लोक कल्याण संकल्प पत्र के साथ आपने सामने उपस्थित है। यूपी के नागरिकों के जीवन में परिवर्तन करने के लक्ष्य को लेकर हमने अपना लोक कल्याण संकल्प पत्र 2022 जारी किया है। 5 साल पहले भी भाजपा ने लोक कल्याण संकल्प पत्र 2017 इसी सभाकक्ष में जनता के सामने रखा था। प्रदेश की जनता के सामने जो संकल्प लिए थे उन संकल्पों को मंत्र मानकर पीएम मोदी के मार्गदर्शन में सभी वादों को पूरा किया। जो वादा हमने किया था वह पूरा करके दिखाया है और आगे भी जो वादें करेंगे वह पूरा करेंगे।

5 वर्ष पहले वादा किया था कि यूपी कर्फ्यू से मुक्त होगा और हर बेटी सुरक्षित होगी। आप गौर करे 5 वर्ष में यूपी में कानून का राज है। सभी सुरक्षित हैं। 2012 से 2017 में यूपी में 700 से अधिक दंगे हुए। महीनों तक यूपी में कर्फ्यू रहता था। व्यापारी पलायन करता था और बेटियां स्कूल नहीं जा पाती थी। आज यूपी में दंगे समाप्त हो गए हैं। यूपी में आज कर्फ्यू नहीं बल्कि धूम धड़ाके के साथ कांवड़ यात्रा निकलती है। पर्व और त्योहार उत्साह के साथ मनाए जाते हैं। हर बहन हर माता जब चाहे काम से बाहर जा सकती है। भाजपा ने कानून व्यवस्था के साथ ही प्रदेश के अंदर लोक कल्याण से जुड़ी गरीब कल्याण की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए काम किया। इसका लाभ बिना भेदभाव के हर गरीब को हर नौजवान को मिला। योजनाओं में बिना चेहरा देखे पात्रता देखकर उसे गरीब के पास पहुंचाया गया। चीनी मिलों की गति को कोरोना भी नहीं थाम पाया। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने तमाम अन्य कार्यों को गिनाया। 

सीएम ने कहा कि यूपी 5 एयरपोर्ट वाला पहला राज्य बनने जा रहा है। आगरा मेट्रो की कार्रवाई तेजी से चल रही है। हर जिला मुख्यालय फोर लेन से जुड़ा है। 2017 से पहले डार्क जोन के माध्यम हैंडपंप में भी पानी देने से रोक दिया था। आज सभी 75 जनपदों में 24 घंटे बिजली की आपूर्ति हो रही है। यह बदले हुए उत्तर प्रदेश की तस्वीर है। हमने आस्था का सम्मान भी किया है। निर्माण कार्य को समय सीमा में पूरा किया गया। 

 

पहले रविवार को घोषणापत्र होना था जारी
बीजेपी की ओर से पहले रविवार को लोक कल्याण संकल्प पत्र जारी होना था। लेकिन स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन के बाद उस कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया था। मंगलवार को बीजेपी ने इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान गोमतीनगर में अपना घोषणापत्र जारी किया। 
बीजेपी ने घोषणापत्र के लिए आम लोगों से सुझाव मांगे थे। उस दौरान जनता की ओऱ से भी कई अहम मद्दों को लेकर सुझाव दिया गया था। जिसके बाद से जनता इस संकल्प पत्र का बेसब्री से इंतजार इसलिए भी कर रही थी कि क्या उनके बताएं मुद्दे इसमें शामिल हैं या नहीं।

UP Election Info: उत्‍तर प्रदेश व‍िधानसभा चुनाव 2022 में 403 व‍िधानसभा सीट के ल‍िए पहले चरण का मतदान 10 फरवरी, दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, पांचवां चरण 27 फरवरी, छठा चरण 3 मार्च और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को है। कुल 7 चरणों में होगा यूपी में चुनाव। मतगणना 10 मार्च को होगी।

सपा ने जारी की यूपी चुनाव के 24 प्रत्याशियों की सूची, गोरखपुर से सभावती और मुबारकरपुर से अखिलेश यादव उम्मीदवार

यूपी चुनाव के लिए ममता बनर्जी पहुंची लखनऊ, एयरपोर्ट पर अखिलेश यादव और अन्य नेताओं ने किया स्वागत

Share this article
click me!

Latest Videos

Rahul Gandhi LIVE: राहुल गांधी का हरियाणा के महेंद्रगढ़ में जनता को संबोधन।
इजरायल को खत्म कर देंगे...हाथ में बंदूक थाम खामेनेई ने किया वादा
चाणक्य: 4 चीजों में महिलाओं की बराबरी नहीं कर सकते हैं पुरुष #Shorts
Hezbollah में जो लेने वाला था नसरल्ला की गद्दी, Israel ने उसे भी ठोका
ईरान की कमर तोड़ देगा इजराइल का एक खतरनाक प्लान, कर देगा दाने-दाने का मोहताज । Iran । Israel